
किसान मेले का उद्घाटन कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय करेंगे Publish Date : 01/11/2026
किसान मेले का उद्घाटन कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय करेंगे
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय किसान मेला 2 से 4 नवंबर तक आयोजित किया जाना है। इस मेले का उद्घाटन कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त प्रातः 11 बजे करेंगे। इस बार मेले में सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जा चुका है। निदेशक प्रसार डॉक्टर सतेन्द्र खारी ने बताया मेले में पेस्टिसाइड, हर्ब्साइड्स, बीज, ट्रैक्टर कृषि यंत्र भारती कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थान, कृषि विज्ञान केन्द्र विभिन्न महाविद्यालयों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा कृषि उपयोगी तकनीकों का प्रदर्शन होगा, जिससे किसानों को एक ही स्थान पर कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मेले में उत्तम गुणवत्ता के बीजों की बिक्री भी की जाएगी। साथ ही, विभिन्न प्रजातियों की गुणवत्तायुक्त पौध भी उपलब्ध होगी।
मेले में किसान, गोष्ठी एवं चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों की उत्पादन तकनीकी की जानकारी दी जाएगी मेले के मुख्य पंडाल में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान भी वैज्ञानिकों द्वारा किया जाएगा।

इस बार मेले में किसानों के अलावा विभिन्न महाविद्यालयों एवं स्कूलों के छात्र भ्रमण कर कृषि विज्ञान एवं विज्ञान में हो रही प्रगति से संबंधित तकनीकों से रूबरू होने का मौका मिल सकेगा।