
कृषि विश्वविद्यालय में कॅरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन Publish Date : 26/10/2026
कृषि विश्वविद्यालय में कॅरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन
-
करियर लॉन्चर मेरठ द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी में करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का किया गया आयोजन-
करियर लॉन्चर मेरठ द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी, मेरठ के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में करियर के बेहतर अवसरों से अवगत कराना, उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उनके करियर संबंधी सवालों का समाधान करना था।

कार्यक्रम में करियर लॉन्चर मेरठ की ब्रांच हेड रिया जावला ने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल टिप्स दिए और अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा चुनने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के डीन डॉ. आर. एस. सेंगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा जारी रखने तथा भविष्य में करियर के विभिन्न विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक ज्ञान और कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में हॉर्टिकल्चर विभाग के डायरेक्टर डॉ. सत्य प्रकाश भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करने, मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने और भविष्य के अवसरों का सही उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं से अपने करियर एवं भविष्य की संभावनाओं से जुड़े कई सवाल पूछे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर निर्माण, उच्च शिक्षा और भविष्य की योजनाओं को लेकर उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विलेश कपूर सर, निधि मैम, शुभी काम्बोज और सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर करियर लॉन्चर मेरठ की ब्रांच हेड रिया जावला ने विद्यार्थियों को आगामी 30 अक्टूबर को होटल ब्रॉडवे इन, मेरठ में आयोजित होने वाले ‘डठ। जंक्शन’ कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर की लगभग 10 से 15 यूनिवर्सिटीज भाग लेंगी। यह आयोजन विशेष रूप से फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा, जहां उन्हें उच्च शिक्षा, मैनेजमेंट कोर्सेज और भविष्य में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

करियर लॉन्चर मेरठ द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर संबंधी सही जानकारी, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और भविष्य की संभावनाओं को समझने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपने करियर को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें।