
कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ Publish Date : 24/10/2026
कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी), मेरठ के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडियन मीट साइंस एसोसिएशन (IMSA), हैदराबाद के प्रयोजन से “पशु-आधारित खाद्य उद्योग में ग्रामीण युवाओं के लिए उद्यमिता के अवसर” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. राजीवसिंह, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉ. वी. पी. सिंह, कुल सचिव एवं कोर्स संयोजक, ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं अनुसंधान को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और कौशल-आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने पर बल दिया, जिससे ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकें। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खाद्य उद्योग में उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं अनुसंधान कार्यों को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने पर बल दिया, ताकि युवा अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना में कर सकें।
कोर्स निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन, भारतीय मांस विज्ञान संघ तथा प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमिला उमराव द्वारा किया गया।