गन्ना आपूर्ति पर्ची को डिग्रेड करने के लिए गन्ना किसान की लिखित सहमति अनिवार्य      Publish Date : 19/10/2026

गन्ना आपूर्ति पर्ची को डिग्रेड करने के लिए गन्ना किसान की लिखित सहमति अनिवार्य

  • किसान के लिखित सहमति के बिना चीनी मिलें नहीं कर सकती गन्ना आपूर्ति पर्ची डिग्रेड

  • किसान टोल फ्री नंबर कर सकते हैं इसकी शिकायत

  • कृषक की लिखित सहमति के बिना गन्ना आपूर्ति पर्ची डिग्रेड कर गन्ना तौल करना अनुचित है, एक किसान ने की है इसकी शिकायत।

  • किसानों के गन्ना आपूर्ति हेतु लाने वाले गन्ना वैरायटी वापस नहीं कर सकती चीनी मिलें।

  • किसान को पूर्ण जानकारी देते हुए और किसान की लिखित सहमति प्राप्त होने के बाद ही गन्ना तौल की कार्यवही सुनिश्चित् की जानी चाहिए।

  • गन्ना कृषकों को प्रजाति परिवर्तन हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न ही न हो सके।

  • किसान की शिकायत पर विभाग सख्त, पर्ची को डिगेड कर गन्ना खरीद केन्द्र पर निगरानी की जाए।

प्रदेश की कुछ चीनी मिलों के द्वारा गन्ना किसानों के लिए निर्गत की गई आपूर्ति पर्ची पर अंकित प्रजाति को डिग्रेड कर गन्ना खरीद करने की जानकारी सामने आई है। इसकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नंबर भी प्राप्त हुई है। इस सम्बन्ध में किसानों की लिखित सहमति के अभाव में गन्ना पर्ची को डिग्रेड कर गन्ना तौल करने वाली चीनी मिलों के विरूद्व नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

                                 

इस सम्बन्ध में जिला एवं परिक्षेत्रीय अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है कि डिग्रेड कर गन्ना तौल करने सम्बन्धी प्रकरण में विधिमान्य एवं संगत नियमों के अनुरूप जांच कराकर यह सुनिश्चित् किया जाए कि किसान के द्वारा लाए गए गन्ने को चीनी मिल के द्वारा डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित कर गन्ना आपूर्ति करने के लिए गन्ना किसान की लिखित सहमति अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए तथा चीनी मिलें किसान के द्वारा लाए गए गन्ने को किसी भी हालत में वापस न करें, बल्कि किसानों को सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उनकी लिखित सहमति के उपरांत ही चीनी मिलें तौल की कार्यवाही कर सकती हैं।

इस सम्बन्ध में कृषकों से अपील है कि गन्ना आपूर्ति के समय डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित करने सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या के होने पर वह विभागीय टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर 1800 121 3203 पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।