
डॉ0 रामजी सिंह नवस्थापित महात्मा बुद्व कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर के प्रथम कुलपति नियुक्त Publish Date : 17/10/2026
डॉ0 रामजी सिंह नवस्थापित महात्मा बुद्व कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर के प्रथम कुलपति नियुक्त
कुलाधिपति जन भवन
महात्मा बुद्व कृषि एवं प्रौद्योगिक लखनऊ-227132
विश्वविद्यालय, कुशीनगर JAN BHAWAN
CHANCELLOR LUCKNOW - 227132
MAHATMA BUDDHA UNIVERSITY OF
AGRICULTURE & TECHNOLOGY, KUSHINAGAR
संख्या ई-7090/जी0एस0 दिनाँकः 16 अक्टूबर, 2026
आदेश
उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 1958 की धारा-11(1) के अन्तर्गत नवस्थापित महात्मा बुद्व कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर के प्रथम कुलपति की नियुक्ति का अधिकार, कुलाधिपति को प्राप्त है।
2. मैं, आनंदीबेन पटेल, कुलाधिपति, महात्मा बुद्व कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधियिम, 1958 की धारा-(1) के अन्तर्गत प्रद्वत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, डॉ0 रामजी सिंह, प्राध्यापक, प्लांट पैथोलॉजी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से महात्मा बुद्व कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर के प्रथम कुलपति के पर नियुक्त करती हूँ। डॉ0 रामजी सिंह, प्रथम कुलपति का कार्यकाल अधिनियम की धारा-11(2) के क्रम में, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से, अधिकतम 03 (तीन) वर्ष का होगा।
आनंदीबेन पटेल
कुलाधिपति