
लगातार बारिश से गन्ने की फसल पर प्रभाव Publish Date : 01/10/2026
लगातार बारिश से गन्ने की फसल पर प्रभाव
प्रिय किसान भाइयों,
लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण हम सभी के सामने गन्ने की फसल को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तेज हवा के कारण कई खेतों में गन्ना या तो गिर चुका है अथवा वह झुक गया है। यदि समय रहते गिरे हुए गन्ने को उठाकर बंधाई नहीं की गई, तो इससे गन्ने के उत्पादन, गुणवत्ता और गन्ने के बीज पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
कृषक भाइयों, आपकी मेहनत और लागत से तैयार फसल को इस समय थोड़ी सी लापरवाही के कारण नुकसान न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। अतः गिरे हुए गन्ने को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उठाकर बंधाई (बाँधने) का कार्य कराया जाना चाहिए।
इसके लिए अभी से लेबर की व्यवस्था कर लें, ताकि बारिश के बाद कार्य में देरी न हो।
आप सभी किसान बंधु आप से अपील है कि कृपया इसे सामान्य कार्य न समझें, बल्कि अपनी मेहनत से तैयार किए गए गन्ने को बचाने को आवश्यक कार्य समझकर तुरंत शुरू कर दें। समय पर की गई बंधाई से गन्ने को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आपकी फसल सुरक्षित रहे और आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिले, यही हमारी प्राथमिकता है।