हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मिलेंगे फसलों के बीज      Publish Date : 25/09/2026

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मिलेंगे फसलों के बीज

किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के माननीय कुलपति प्रो बलदेव राज कांबोज जी ने किसान हितैषी आदेश अनुसार हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में गेट नंबर 4 पर किसान सेवा केंद्र  की एकल खिड़की पर सरसों की RH 725 (सर्टिफाइड 3 किलोग्राम की थैली 450 रुपए में तथा फाउंडेशन बीज की 5 किलोग्राम की थैली 1000 रुपए में), गेहूं की WH 1270  (40 किलोग्राम का बैग 1200 रूपये में) चने  की HC 6 व HC 7 (10 किलोग्राम की थैली 1250 रुपए में) छुट्टियों के दिनों में भी सामान्य दिनों की भांति सुबह 9.00 बजे से शाम 4.30 pm तक दिनांक 20 नंबर तक सेल प्वाइंट खुले रहेंगे ताकि बिजाई के सीजन में किसानों को बीज खरीदने में कोई दिक्कत ना आए।

नोट :  अन्य सभी नवीनतम किस्में जो किसान मेले में अक्टूबर 1 व 2 को मिलेंगे उनके बच्चे हुए सरसों, गेहूं, चने, जौ, जई, सब्जियों की कीट व अन्य बीज भी 20 नवंबर तक छुट्टियों के दिनों में भी मिलते रहेंगे।