
सवाल आपके जवाब डॉ0 राकेश सिंह सेंगर के Publish Date : 24/09/2026
सवाल आपके जवाब डॉ0 राकेश सिंह सेंगर के
प्रो0 आर. एस. सेंगर
-
नौकरी पाने के लिए अनुभव भी जरूरी
सवालः मैं टैली करने के बाद कई निजी कंपनियों में नौकरी के लिए गया, पर बिना अनुभव के कोई नौकरी देने के लिए नहीं तैयार हो रहा। मेरी तरह काफी युवा होंगे, जिन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता होगा। कृपया मार्गदर्शन करें।
-अक्षय कुमार, बुलन्दशहर।
जवाबः यह बहुत सामान्य समस्या है, लेकिन इसे लेकर हताश नहीं होना चाहिए और ना ही अपने प्रयास में कमी लानी चाहिए। अद्यतन तकनीक और साफ्टवेयर से अच्छी तरह से परिचित रहते हुए अपना कौशल बढ़ाते रहें, ताकि आप अपडेट रहें। अपने अद्यतन कौशल के साथ कंपनियों/संस्थानों से संपर्क करके उनसे एक बार काम करने का अवसर देने का अनुरोध करें। एक जगह मना होने पर दूसरी जगह प्रयास करें। छोटी कंपनियों में संपर्क करें। एक बार मौका मिल जाने पर उसका भरपूर लाभ उठाएं और अपने काम से स्वयं को सचित करके दिखा दें।
स्कॉलरशिप एलर्टएक बार अपने काम से प्रभावित कर देने के बाद फिर आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा। इसके अलावा, लोगों को वित्तीय सलाह, सहायता देना भी आरंभ कर दें। अब छोटे कारोबारियों, दुकानदारों को भी जीएसटी रिटर्न फाइल करना होता है. इस बारे में अपनी जानकारी मढ़ाकर उनकी मदद कर सकते हैं। इससे आपकी कमाई का जरिया और नौकरी का द्वार भी खुल सकता है।
सवालः मेरी उम्र 25 वर्ष है। राजनीति विज्ञान में एमए कर चुका हूं। दूसरे विषय से भी एमए करने की इच्छुक हूं। कृपया बताइए कि में किस विषय/विषयों में पुनः एमए कर सकता हूं?
- संजय सिंह, हरदोई उ0 प्र0।
जवाबः यह बहुत अच्छी बात है कि आप दूसरे विषय से भी एमए करके अपनी योग्यता बढ़ाने चाहते हैं। यदि आपनें बीए प्रोग्राम किया है, तो बीए में पढ़े गए बाकी दो विषयों में से किसी में एमए कर सकते हैं। आप निजी परीक्षाथों के तौर पर या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से भी एमए कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी रुचि के क्षेत्र में आनलाइन कोर्स के माध्यम से कोई कौशल सीख और बड़ा सकते हैं। इसका लाभ आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में भी मिल सकेगा।
लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।
