बढ़ाएं अपनी मार्केट वैल्यू      Publish Date : 15/09/2026

बढ़ाएं अपनी मार्केट वैल्यू

                                                                                                                    प्रो0 आर.एस. सेंगर

आप आर्थिक संकट में है? क्या अच्छी नौकरी की तलाश में है? क्या आप चाहते हैं कि आपके नियोक्ता आपका वेतन बढ़ाएं? क्या आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं? मदि हॉ, ती इन सब के लिए आपको बाजार के मुताबिक अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। इसके लिए अंग्रेजी भाषा में प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए।

प्रत्येक नियोक्ता अपने कर्मचारी से उम्मीद करता है कि वह अपनी उम्दा कम्युनिकेशन से संस्थान को लाभ पहुंचाए। करियरे में आगे बढ़ने के लिए आपका अंग्रेजी भाषा पर अधिकार होना चाहिए।

सच पूछिए, तो यही भाषा की सही समझ आपको भीड़ से अलग कर सकती है।  इस वैश्विक दुनिया में अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है, जो आपको सब कुछ दिला सकती है। एक समय था, जब अंग्रेजी पड़ना बाध्यकारी और बोझिल हुआ करता था, पर आज लाखों भारतीय पूरी रुचि के साथ अंग्रेजी पढ़ रहे हैं, क्योंकि वे अपने कार्य क्षेत्र में इस भाषा के माध्यम से सिक्का जमाना चाहते हैं।

आज भारत में अंग्रेजी प्रमुख भाषा के रूप में उभर कर सामने आई है। इसका सबसे बड़ा कारण अंग्रेजी का सम्पर्क भाषा होना है। आखिर यह भाषा कमाऊ जो ठहरी। वैश्विक बाजार आज अंग्रेजी भाषा के बूते ही टिका हुआ है। आज केवल जीने के लिए ही नहीं, बल्कि पूरो दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए भी इस भाषा की अच्छी जानकारी रखना जरूरी हो गया है। क्योंकि इसके माध्यम से आज हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर कार्य कर सकते हैं।

दरअसल, भारत में बीपीओ इंडस्ट्री आज लाखों की संख्या में युवक एवं युवतियों को काम दे रही है। इस भाषा की मदद से प्रोफेशनल्स अधिकाधिक वेतन पा रहे हैं। ऐसी बात नहीं है कि ये कोई विशेषज्ञ हैं। वे सिर्फ अपनी अंग्रेजी की बदौलत ही अच्छी सैलरी पा रहे हैं, क्योंकि अंग्रेजी भाषा में उनका कम्युनिकेशन काफी प्रभावी होता है।

वर्ष 1998 से पहले भारत में कोई कॉल सेंटर के बारे में जानता तक नहीं था, पर इसके बाद भारत विश्व में एक बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में उभर कर सामने आया है। वाकई आज यदि आपकी अंग्रेजी अच्छी है, तो समझिए रोजगार के क्षेत्र में आपके लिए भानुमती का पिटारा खुल गया है, जैसे अनुवाद, एयर होस्टेस, सेल्स ऐंड मार्केटिंग, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, दूरिस्ट गाइड आदि में नौकरी आपको अच्छी अंग्रेजी के बल पर ही मिल सकती है। इसके साथ-साथ आपको आकर्षक वेतन भी मिल सकता है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।