
जागरण जोश डॉट कॉम छात्रों के सुनहरे भविष्य का निर्माता Publish Date : 10/09/2026
जागरण जोश डॉट कॉम छात्रों के सुनहरे भविष्य का निर्माता
प्रो0 आर. एस. सेंगर
"साइंस के बढ़ते प्रभाव ने इंजीनियरिंग को भी अपने पारंपरिक डोमेन से हटकर कुछ नए क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए विवश किया है। टेक्नोलॉजी के विकास में इंजीनियरिंग का अपूर्व योगदान रहा है। इस बार हम लेकर आए हैं देश के कुछ टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची"...
भारत की नंबर 1 शैक्षिक वेबसाइट JagranJosh.com का मिशन 15-30 वर्ष के युवाओं की सोच को व्यापक बनाने, जीवन और करियर के महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम बनाने तथा हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखने की दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करना है। विगत 8 वर्षों से Jagran Josh.com छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के सहज उपाय के साथ-साथ समुचित पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षा के परिणाम तथा नित्य नवीन घटनाओं की तात्कालिक जानकारी भी इस वेबसाइट पर प्रदान की जाती है।
छात्रों की हरसंभव सहायता के प्रयास में इस वर्ष JagranJosh.com ने एक बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छात्रों को सही संस्थान और करियर के चयन में मदद हेतु एक निष्पक्ष सर्वेक्षण के जरिये संस्थानों की रैंकिंग प्रस्तुत की है। यह सर्वेक्षण तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ-साथ छात्रों की धारणाओं तथा संस्थान के संबंध में कॉरपोरेट कंपनियों के विचारों पर आधारित है। इस सर्वेक्षण में कुल तीन महीने लगे। व्यापक स्तर पर लगभग 50 कॉरपोरेट कंपनियों, 500 संस्थानों तथा 2500 छात्रों की राय तथा विचारधारा पर गौर करते हुए इस सर्वेक्षण रिपोर्ट को तैयार किया गया है। हमें उम्मीद है कि इस सर्वेक्षण की मदद से छात्र अपने सपनों का कॉलेज चुनने में सफल होंगे।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
