
कृषि विश्वविद्यालय में छात्र सेवा केंद्र की स्थापना Publish Date : 24/08/2026
कृषि विश्वविद्यालय में छात्र सेवा केंद्र की स्थापना
-
छात्रों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के मद्देनज़र कृषि विश्वविद्यालय में छात्र सेवा केंद्र की स्थापना
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रो० त्रिवेणी दत्त द्वारा छात्र सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। छात्र सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है तथा छात्रों को एक सुरक्षित व सहायक शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है। यह सेवा केंद्र 24x7 काम करेगा, जिसमें छात्र व्यक्तिगत रूप से, ऑनलाइन या हेल्पलाइन के जरिए संपर्क कर सकेंगे।
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० त्रिवेणी दत्त ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में यह प्रावधान किया गया है कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों में हेल्प सेंटर और करियर काउंसलर उपलब्ध कराए जाने चाहिए ताकि छात्रों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। छात्रों को किसी भी तरह के शैक्षणिक दबाव, सहपाठी दबाव, व्यवहार संबंधी समस्याओं, करियर से जुड़ी चिंता, डिप्रेशन मानसिक तनाव से व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
यह ऑनलाइन माध्यम, व्यक्तिगत, टेलीफोन हेल्पलाइन के जरिए काउंसलिंग, मार्गदर्शन, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। एसएससी उन छात्रों का अलग रिकॉर्ड भी रखेगा जो अधिक संवेदनशील, तनाव-ग्रस्त या उदास हैं। छात्रों से संबंधित सूचनाएँ पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। एसएस सीपीजीआई के मनो चिकित्सकों और अन्य मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ भी संपर्क बनाए रखेगा।
इस केंद्र के माध्यम से तनाव-ग्रस्त छात्रों को परामर्श उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित परामर्शदाता, क्लिनिकल काउंसलर, मनोचिकित्सकीय सलाहकार रखे जाएंगे। इस केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए डॉ. वैशाली को निदेशक नियुक्त किया गया है। उनके साथ डॉ. विनिता वर्मा और डॉ. नीरज यादव को सह-निर्देशक तथा डॉ. श्रेया रावत, डॉ. अरुण गुप्ता और डॉ. श्वेता यादव को सहायक निर्देशक नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता, एक नैदानिक मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता, मनोरोग नर्सिंग, योगा प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक तथा संगीत प्रशिक्षक भी सहयोग करेंगे।
- छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर दिया जाएगा ध्यान कुलपति त्रिवेणी दत्त।
- छात्र सेवा केंद्र में होगी चिकित्सकों की व्यवस्था।
- छात्रों की काउंसलिंग के लिए मौजूद रहेंगे शिक्षक।
- छात्रों को समय समय पर प्रशिक्षण देकर किया जाएगा मोटिवेट।
- कुलपति ने एडवाइजर और एडवाइजरी सिस्टम को किया और मजबूत।
- कृषि विश्वविद्यालय में छात्र हित में उठाए गए कई कदम।
