
सर्पों के बिल से बाहर आने का समय Publish Date : 23/08/2026
सर्पों के बिल से बाहर आने का समय
प्रो0 आर. एस. सेंगर
15 जुलाई से 15 सितंबर तक का समय सांपों के लिए उनके बिलों से बाहर निकलने का महीना होता है। इन महीनों में लगभग सभी प्रकार के सांप अपने बिलों से बाहर निकलते हैं और इस समय में यह सांप, इंसानों और जानवरों पर भी हमला कर सकते हैं और अक्सर करते भी हैं।
इन दो महीनों में शाम से लेकर अगली सुबह तक सांप अधिक सक्रिय रहते हैं। सांप अधिकतर नमी वाले स्थनों पर, झाड़ियों में, गड्ढों में या ऐसे स्थनों पर पाए जाते हैं जहाँ कि पानी जमा रहता हो या कोई स्थाई जल स्रोत हो। अतः गाँव में रहने वाले लोगों को इन दो महीनों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
रात को सोते समय अपने हाथ-पैर कम्बल या चादर आदि से ढकंकर रखें और साथ ही कपड़ों को ज़मीन पर नहीं लटकाना चाहिए और चलते समय भी ज़मीन पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
ध्यान दें: इन दो महीनों में सांप इंसानों पर अक्सर बार-बार हमला करते रहते हैं। इसलिए खुद भी सावधानी रखें और अपने बच्चों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान रात को बच्चों को ज़मीन पर नहीं सुलाना चाहिए, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कृपया कर यह जानकारी अधिक से अधिक और विशेष रूप से ग्रामीण लोगों तक अवश्य ही पहुँचाएं, ताकि सभी लोग स्वस्थ्य रहें और सर्प दंश की घटनाओं से बचे रहें। धन्यवाद।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
