कृषि विश्वविद्यालय में चलाया जा रहा है, नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा      Publish Date : 04/08/2026

कृषि विश्वविद्यालय में चलाया जा रहा है, नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नसा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत आज नशामुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने की।

कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त ने संगोष्ठी के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की जागरूकता ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि युवाओं ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत और नशामुक्त भारत विकसित भारत जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश कृषि  विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों तक भी पहुंचाना होगा।

            

उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देती है। अनेक युवा नसे के कारण अपने सपनों और भविष्य को खो देते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, नवाचार, स्टार्टअप और राष्ट्रीय सेवा में लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा समाज में नशा मुक्ति का संदेशवाहक बने तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रभात कुमार राय, पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी ने संबोधित करते हुए बताया कि सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया जाना चाहिए।

              

उन्होंने अपने अनुभवों को बताते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि युवा पीढ़ी को नशे से बचा कर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर डॉ डाक्टर पुरुषोत्तम तोमर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से नशामुक्त की शपथ दिलाई।

संगोष्ठी में आए आगंतुकों का स्वागत छात्र कल्याण अधिष्ठाता, डॉ डीके सिंह, धनबाद प्रस्ताव डॉ अर्चना आर्या तथा संचालन डॉ॰ पुरुषोत्तम तोमर द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में 265 से अधिक छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने भाग लिया।

            

इस दौरान कुलसचिव डॉ वीपी सिंह, निदेशक शोध डॉ॰ कमल खिलाडी, निदेशक प्रसार डॉ सत्येन्द्र खारी, अधिष्ठाता कृषि डॉ॰ रामजी सिंह अधिष्ठाता, आरएस सेंगर, अधिष्ठाता टेक्नोलॉजी, डॉ बिजेन्द्र सिंह अधिष्ठातरा टेक्नोलाजी, डा जयवीर यादव, अधिष्ठाता पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, डॉक्टर जेंथा मैनुअल, अधिष्ठाता पीजी, डॉक्टर डीके सिंह अधिष्ठाता, शुगर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डॉ॰ पंकज कुमार, डॉ॰ हरिओम कटियार, डॉ अशोक यादव, डॉक्टर लोकेश गंगवार डॉ यू पी शाही डॉ॰ सतप्रकाश, डॉ मनोज यादव आदि लोग उपस्थित थे।