कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी व दातागंज पर बैठक आहूत की गई      Publish Date : 02/08/2026

कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी व दातागंज पर बैठक आहूत की गई

कृषि विज्ञान केन्द्र पर पोषण वार्ड का एवं महिला अध्ययन केन्द्र गति दे-

                                                                       – कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त                

आज दिनांक 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी पर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति त्रिवेणी दत्त ने निरिक्षण किया| कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी पर केवीके, उझानी व केवीके, दातागंज दोनों की बैठक आहूत की गई, जिसमें केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश भी दिए गए |

                                                                                                                                         

कुलपति द्वारा अधिक से अधिक एफपीओ समागम किए जाने का निर्देश दिया गया, साथ ही विभिन्न ब्लॉक में महिला अध्ययन केंद्र व पोषण वाटिका इकाई स्थापित किए जाने का भी निर्देश दिया| कुलपति के दिशा निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण में नशा मुक्ति से संबंधित विषयों पर भी चर्चा करना अनिवार्य होगा|

कुलपति द्वारा केंद्र द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे मुर्गी पालन, हैचरी इकाई, एकीकृत कृषि प्रणाली की प्रशंसा भी की गई| इस बैठक के निदेशक प्रसार डॉ॰ सतेन्द्र खारी एवं निदेशक शोध डॉ॰ कमल खिलाड़ी तथा दोनों कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही|