मस्से हटाने के लिए कुछ प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय      Publish Date : 14/04/2026

मस्से हटाने के लिए कुछ प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय

                                                                                                         डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

मस्से की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखी जाती है। यह एक प्रकार का संक्रमण है, जो एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण उत्पन्न होती है और यह देखने में काफी भद्दे भी लगते हैं।

आयुर्वेद में है मस्से का अद्भुत उपचार

मस्से (Warts) अक्सर चेहरे की सुंदरता पर दाग लगा देते हैं। वहीं, कई बार मस्से गर्दन और पीठ के हिस्से में हो जाते हैं। जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। जिन्हें हटाना काफी मुश्किल होता है। कई चिकित्सा पद्धतियों में इसे हटाने के तरीके हैं। परन्तु इनमें से कोई भी हानिरहित नहीं है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं मस्से हटाने का आयुर्वेदिक तरीका, जिसकी मदद से आप बिना किसी डर के मस्से हटा सकते हैं।  

आखिर क्यों होते हैं मस्से?

मस्सा भूरे और काले रंग की त्वचा का एक उभार होता है, जो शरीर पर उभरने लगता है। यह एक प्रकार के संक्रमण के कारण होता है, जिसे एचपीवी (HPV) यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस कहते है।

अंग्रेजी में इन्हें वार्ट्स (Warts) कहा जाता है। मस्सा शरीर के ऐसी जगहों पर निकलता है, जहां त्वचा फटी या फिर कटी हुई हो। वैसे तो  पुरुष भी इस समस्या से जूझते हैं, लेकिन ज्यादातर यह समस्याएं महिलाओं में देखने को मिलती है। सामान्य तौर पर मस्सा हमेशा गर्दन, हाथ-पैर और चेहरे पर निकलता हैं।

किसे हो सकते हैं मस्से?

                               

शरीर में मस्से एचपीवी संक्रमण के कारण होते हैं। जब यह संक्रमण हमारे शरीर में प्रवेश करता है, तो हमारी इम्यूनिटी इससे लड़ने का काम करती है। ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर एचपीवी वायरस के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को ही मस्से की समस्या हो।

दरअसल, हर व्यक्ति का इम्यूनिटी सिस्टम अलग होता है। इस संक्रमण के संपर्क में आते ही आपकी त्वचा कट जाती है तथा मस्से निकलने की संभावनाएं बढ़ जाती है। एक्जिमा से पीड़ित लोगों में मस्से का खतरा बढ़ जाता है।

                  शरीर के मस्से हटाने के आयुर्वेदिक उपाय?

लहसुन

आयुर्वेद में लहसुन का काफी महत्व है। इसके कई औषधीय लाभ है जिसके कारण इसे गुणों की खान कहा जाता है। मस्से हटाने में लहसुन का पेस्ट आपके बेहद काम आ सकता है। यह मस्से को मुलायम करके शरीर से हटाने का काम करता है। बरसों से आयुर्वेद में लहसुन से कई चर्म रोगों का इलाज किया जाता रहा है।

प्याज का रस

आप प्याज के रस को भी मस्से हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मस्से हटाने के लिए कई आयुर्वेदिक प्रोडक्ट भी उपलब्ध हैं, जिनमें प्याज के रस का इस्तेमाल किया जाता है। आप घर में ही प्याज का रस निकालकर इसका उपयोग कर सकते हैं। आपको बस प्याज का रस निकालकर एक शीशी में भर लेना है और नियमित रूप से अपने मस्से पर लगाना है।

आलू की मसाज

शरीर के मस्से हटाने के लिए आलू की मसाज एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। आलू में भी कई औषधीय गुण होते हैं, जो आपके मस्से हटाने के लिए बहुत उपयोगी है। बस शर्त यह है कि आलू तुरंत का कटा होना चाहिए। मस्से को जल्द से जल्द हटाने के लिए आपको आलू को काटकर मस्से पर मसाज करनी है। ऐसा आपको दिन में दो बार करना है। एक बार सुबह मुंह धोने के बाद और दूसरी बार रात को सोने से पहले मुंह धोने के बाद।

सेब का सिरका

सेब का सिरका सैलिसिलिक एसिड की तरह काम करता है। सैलिसिलिक एसिड एक सामान्य मस्सा उपचार है, जो संक्रमित त्वचा को हटाने में सक्षम है। सिरका में प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं। जो एचपीवी से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसे ट्राई करने के लिए दो भाग सेब का सिरका और एक भाग पानी मिलाएं। इस मिश्रण से एक कॉटन बॉल को भिगोएं और मस्से पर लगाकर पट्टी से ढक दें। इसे तीन से चार घंटे के लिए मस्से पर लगा रहने दें।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।