
अशोक के पत्तों के औषधीय गुण Publish Date : 10/04/2026
अशोक के पत्तों के औषधीय गुण
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
अशोक का पेड़ केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि इसके पत्ते आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी उपयोग किए जाते हैं। अशोक के पत्तों, छाल और फूल को आयुर्वेद में कई बीमारियों को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। इन पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो फोड़े-फुंसी को ठीक करता है। इन पत्तों को उबाल कर या फिर लेप बनाकर उपयोग किया जा सकता है। अशोक के पत्तों को पीसकर लौंग के तेल में मिलाकर जोडों पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।
अशोक के पत्तों में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों को आराम पहुंचाने और सूजन कम करने में कारगर साबित होता है। इसके अर्क में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिग्मेंटेशन को हल्का करने में मदद मिलती है। इनमें मौजूद एंटी एजिंग गुण चेहरे में हाइड्रेशन को बढ़ाकर झुर्रियां को कम करते हैं। अशोक के पत्ते का काढ़ा पीने से अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अशोक के पत्ते और छाल पाचन क्रिया को सुधारने, कब्ज, पेट फूलने और पेट में मरोड़ या दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इन पत्तों में पाया जाने वाला हाइपोग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर को कम करता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम मधुमेह प्रबंधन में सहायक हो सकता है।
अशोक के पत्तों का काढ़ा पीने से दूर होती हैं यह बीमारियां, इस तरह घर पर करें तैयार:-
हिन्दू धर्म में अशोक के पत्तों का प्रयोग पूजा-पाठ और तोरण तैयार करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में भी इसके पत्तों का प्रयोग काढ़ा तैयार करने के लिए होता है। अशोक के पत्तों का काढ़ा स्वास्थ्य के लिए काफी प्रभावी हो सकते हैं। हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ0 सुशील शर्मा आपको बता रहे हैं कि अशोक के पत्तों का काढ़ा पीने से क्या-क्या लाभ प्राप्त होते हैं?
फोड़े-फुंसी के उपचार में कारगर
अशोक के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फोड़े-फुंसी का उपचार करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। अगर आपको फोड़े-फुंसी की शिकायत हो रही है, तो इसके पत्तों को उबालकर अपने घाव वाले स्थान पर सिंकाई करें। आप चाहे तो इस पानी में थोड़ा सा पिपरमिंट ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत
अशोक के पत्तों का काढ़ा पीने से आपको जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए सबसे पहले अशोक के पत्तों को पीस लें। इसे गर्म पानी में डालें और थोड़ा सा लौंग भी डाल लें। तैयार काढ़े से अपने जोड़ों की सिंकाई करें। इससे दर्द से काफी हद तक आराम मिलता है।
झुर्रियों को करता है कम
चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की शिकायत को दूर करने के लिए अशोक के पत्तों से तैयार काढ़े का प्रयोग चेहरा धोने के लिए किया जा सकता हैं। इससे चेहरा क्लीन करने से आपकी स्किन की झुर्रियां कम होती हैं। इसमें आप ग्लिसरीन हल्का सा मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी
अशोक के पत्तों का काढ़ा पीने से महिलाओं को होने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, अनियमित पीरियड्स की शिकायतें दूर हो सकती हैं। पीरियड्स में होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए आप इसमें मिश्री मिक्स कर सकते हैं।
पिग्मेंटेशन की परेशानी को करे कम
अशोक के पत्तों से तैयार काढ़े से अगर आप अपना चेहरा साफ करते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन से पिग्मेंटेशन की परेशानी दूर हो सकती है। यह आपकी स्किन को खराब कर सकता है। साथ ही डल होती स्किन की परेशानी को कम कर सकता है। आप चाहे, तो इसके पत्तों से फेसपैक तैयार करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
