कृषि विश्वविद्यालय में मेडिकल चेकअप के लिए लगा कैंप      Publish Date : 26/06/2025

कृषि विश्वविद्यालय में मेडिकल चेकअप के लिए लगा कैंप

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज छात्रों के मेडिकल चेकअप हेतु एक कैंप का आयोजन डायरेक्टर ट्रेनिंग ऑफ प्लेसमेंट की तरफ से कॉलेज आफ बायोटेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज आफ बायोटेक्नोलॉजी के छात्रों का निशुल्क मेडिकल चेकअप किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए डॉ0 आर. एस. सेंगर ने कहा कि शरीर का सबसे अच्छा दोस्त उसका स्वास्थ्य होता है, यदि स्वास्थ्य अच्छा है तो पढ़ाई भी अच्छी होगी और लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा।

                                    

राष्ट्र सेवा योजना इकाई के प्रोफेसर पंकज चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी छात्र-छात्राओं को सजग रहना चाहिए। समय-समय पर जांच कर कर अपने शरीर को निरोगी रखने का प्रयास प्रत्येक छात्रों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर चेकअप कर अपने स्वास्थ्य का डाटा अपने पास यदि रखेंगे तो किसी भी परेशानी में यह सभी छात्रों के लिए लाभकारी रहेगा।

                                          

इस दौरान बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ रविंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए पढ़ाई में ध्यान लगाए। पढ़ाई तभी अच्छी रहेगी जब उनके स्वस्थ अच्छा होगा। इस अवसर पर डॉक्टर नीलेश कपूर, प्रोफेसर रेखा दिक्षित, डॉक्टर बुद्धेश गौतम, प्रोफेसर पुरुषोत्तम, मानस, वंशिका, बृज मोहिनी, सलोनी, कार्तिक, मनीष और अभिषेक आदि बीटेक बायोटेक के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।