
पशुपालकों की आय बढ़ाने के प्रयास Publish Date : 03/01/2026
पशुपालकों की आय बढ़ाने के प्रयास
डॉ0 डी. के सिंह एवं पूतान सिंह
पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में सतत प्रयास जारी–
जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के द्वितीय चरण का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों से जोड़ते हुए दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।
अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग की विभागीय टीम द्वारा निरंतर गांव-गांव एवं घर-घर जाकर पशुपालकों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित किया जा रहा है। पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक अभियान के तहत 2,244 से अधिक पशुपालकों से संपर्क किया जा चुका है। अभियान में नियुक्त संपर्क कर्ता अधिकारी एवं सुपरवाईजर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार पशुपालकों से संवाद कर रहे हैं तथा स्थानीय भाषा में उन्हें वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम अंबा, सीतापुर, दर्यापुर, भोटा, भावसा, हैदरपुर, खड़की इत्यादि ग्रामों के पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार, संतुलित पशु पोषण, उचित पशु आहार प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य देखभाल, नियमित टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है।
लेखकः डॉ0 डी. के. सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यलय, मेरठ के पशु चिकित्सा महा विद्यालय में कार्यरत हैं।
