
बोरोन देने के बाद भी फसल को फायदा नहीं हो रहा? Publish Date : 09/05/2026
बोरोन देने के बाद भी फसल को फायदा नहीं हो रहा?
प्रो0 आर. एस. सेगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी
-
आखिर वजह है बढ़ती गर्मी!
फसल की अच्छी बढ़वार, फूलों की पकड़ और फल की गुणवत्ता के लिए बोरोन एक बेहद जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व है। कई किसान भाई बोरोन का उपयोग करते हैं, लेकिन मार्च-अप्रैल की तेज गर्मी में कई बार इसका असर दिखाई नहीं देता। ऐसे में पैसा और मेहनत दोनों बेकार जाते हैं।
आखिर गर्मियों में बोरोन काम क्यों नहीं करता?

इसका जवाब तापमान में छिपा है। केवल खाद डाल देना काफी नहीं होता, बल्कि यह समझना जरूरी है कि पौधा उसे कब और कैसे ग्रहण करता है।
तापमान का असर समझिए
16°C से 35°C = सबसे सही तापमान
- इस तापमान में पौधा मिट्टी से बोरोन को अच्छी तरह और लगातार लेता है। इस समय दिया गया बोरोन सबसे ज्यादा असर दिखाता है।
16°C से कम = अवशोषण बंद
- जब तापमान 16°C से नीचे जाता है, तो पौधा मिट्टी से बोरोन लेना लगभग बंद कर देता है।
35°C से ऊपर = सबसे बड़ा नुकसान
- यही गर्मियों की सबसे बड़ी सच्चाई है।
- जब तापमान 35°c से ऊपर चला जाता है, तो पौधे की जड़ें पानी तो खींचती हैं, लेकिन बोरोन का अवशोषण बंद हो जाता है।
- इसी वजह से मार्च-अप्रैल में मिट्टी में बोरोन डालने पर भी फायदा नहीं मिलता।
गर्मी में सही उपाय - स्मार्ट बोरोन मैनेजमेंट

- मिट्टी में देने की बजाय स्प्रे करें।
- गर्मी में जड़ों की कार्य-क्षमता कम हो जाती है, इसलिए पत्तों पर स्प्रे करना सबसे असरदार तरीका है।
स्प्रे का सही समय
- सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्प्रे करें।
- दोपहर की तेज धूप में स्प्रे बिल्कुल न करें, वरना पत्तियां जल सकती हैं।
नियमितता जरूरी है
- एक बार स्प्रे करने से कमी पूरी नहीं होती।
- हर 7 दिन में 1 बार, लगातार 2-3 हफ्ते स्प्रे करें।
किसान भाइयों, सिर्फ खाद डालना काफी नहीं है, बल्कि सही समय और सही तरीका ही असली फायदा देता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
