
सभी प्रकार की फसलों में नीम के तेल का स्प्रे करने के लाभ Publish Date : 15/08/2025
सभी प्रकार की फसलों में नीम के तेल का स्प्रे करने के लाभ
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
किसान भाई अब हर स्प्रे में नीम तेल (Neem Oil) का करें उपयोग-
फसलों पर नीम के तेल (Neem Oil) का हर स्प्रे में उपयोग करने से प्राप्त होने वाले लाभ-
1 - नीम का तेल सभी प्रकार के कीटों की प्रभावी रोकथाम करता है जैसे माहू (APHID), हरा मच्छर (JASSID), सफेद मक्खी- मच्छर, THRIPS, और सभी प्रकार की इल्ली, मकड़ी, मिलीबग, कपास का लाल कीड़ा, आदि के सहित विभिन्न प्रकार की अन्य बीमारियों पर भी प्रभावी प्रभाव दिखाता है।
2 - सभी प्रकार के कीटों के वयस्क, अंडे, लार्वा आदि सभी पर अपना घातक प्रभाव छोड़ता है और उन्हें समाप्त करता है।
3- कीटों और बीमारियों का नियंत्रण जैविक विधि/पद्धति से करता है, जिससे किसान का कीटनाशकों और अन्य रासायनिक पदार्थों पर आने वाला खर्च बचता है और पर्यावरण शुद्व तथा स्वास्थ्य रहने के साथ ही किसान की आय भी बढ़ती है। नीम का तेल कीटों की भूख, वंशवृद्धि और उनके जीवन चक्र को भी बाधित कर देता है।
4- आवश्यकता होने पर नीम के तेल को किसी भी कीटनाशक के साथ मिलाकर स्प्रे किया जा सकता है। कीटनाशक के साथ मिलाने पर यह उस कीटनाशक की शक्ति को 10 गुना से अधिक बढ़ा सकता है।
5- नीम तेल (Neem Oil) का उपयोग करने से कीटों में किसी भी रसायन के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता (Resistance Power Develop) विकसित नहीं हो पाती है।
जबकि अन्य सभी रासायनिक कीटनाशक का उपयोग करने के 2 स्प्रे करने के बाद ही कीटों पर अपना प्रभाव दिखान बंद कर देते हैं।
6 - नीम के तेल का स्प्रे मृदा, पर्यावरण और जीवों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है और इसके साथ ही यह किसान मित्र कीटों को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
7- नीम केवल कीट और व्याधि नाशक ही नहीं अपितु फसलीय पौधों को पोषण भी प्रदान करता है।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।