
इसरो का इंटर्नशिप प्रोग्राम Publish Date : 05/08/2026
इसरो का इंटर्नशिप प्रोग्राम
इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में व्यावसायिक अनुभव लेने के लिए इसरो का इंटर्नशिप प्रोग्राम, भारतीय आंतरिक अनुसंधान संस्थान इसरो के विक्रम साराभाई, अंतरिक्ष केंद्र ने विज्ञान प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। यह उन छात्रों के लिए अच्छा अवसर है जो आंतरिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव लेना चाहते हैं। चयनित छात्रों को वीएसएससी के गैर गोपनीय क्षेत्रों में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलेगा। आंतरिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बीएसएससी की इस इंटर्नशिप, सीखने और भविष्य के अवसरों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है
कौन कर सकता है आवेदन
इंटर्नशिप के लिए बी.टेक. बीईबीएससी भौतिकी और रसायन विज्ञान, बीएसएमएस, इंटीग्रेटेड, एमएससी इंटीग्रेटेड एम.टेक. एमआई एम.टेक. एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक स्तर के छात्रों का आवेदन के समय कम से कम चौथा सेमेस्टर पूरा होना चाहिए। वहीं, एमआई एम.टेक. और एमएससी के विद्यार्थियों के लिए प्रथम सेमेस्टर तथा पीएचडी विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम कार्य कोर्स पूरा होना चाहिए।
आवेदन केवल उन विद्यार्थियों के स्वीकार किए जाएंगे जो नियमित परिसर आधारित पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं या जिन्होंने 14 फरवरी, 2025 के बाद अपना पाठ्यक्रम पूरा किया है।
प्रोग्राम के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास न्यूनतम साठ प्रतिशत अंक तथा दस अंकों के पैमाने पर 6.32 सी जीपीए होना चाहिए। प्रत्येक डिग्री पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थी केवल एक बार इंटर्नशिप कर सकता है, इंटर्नशिप के लिए चयन पूरी तरह वीएसएससी के निर्णय पर निर्भर करेगा। उपलब्ध प्रयोगशाला और अन्य प्रयोग सुविधाओं के आधार पर सीमित संख्या में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को इसकी सूचना केवल ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
इंटर्नशिप की अवधि क्या है
इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि इक्कीस दिन और अधिकतम अवधि पैंतालीस दिन निर्धारित की गई है। इस दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार का स्टाइपेंड, मानदेय या वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी अंकतालिका, तकनीकी कौशल, पूर्व प्रोजेक्ट, कार अनुभव तथा अन्य उपलब्धियों से संबंधित जानकारी पांच एमबी तक की एक पीडीएफ के रूप में अपलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ क्या हैं
इंटर्नशिप एक नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 को सुबह दस बजे से शुरू होंगे और 14 सितंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
