लीड्स विश्वविद्यालय की पहल      Publish Date : 01/07/2026

         लीड्स विश्वविद्यालय की पहल

लीड्स विश्वविद्यालय द्वारा 2026 में दी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर छात्रवृत्ति योग्य छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है। इसका उद्देश्य क्वांटम विज्ञान और इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना है। इस छात्रवृत्ति के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं या आंशिक रूप से वहन कर रहे हों और सितंबर 2026 से शुरू होने वाले मास्टर कोर्स में प्रवेश का ऑफर प्राप्त कर चुके हों। हालांकि, एमबीए पूरी तरह ऑनलाइन कोर्स और दो वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम के छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं। चयनित उम्मीदवारों को पाउंड 6,000 की फीस में छूट दी जाएगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि:16 जुलाई, 2026

आवेदन लिंक: tinyurl.com/2xpveduf