फ्यूचर लीडर्स स्कॉलरशिप-2026      Publish Date : 29/06/2026

         फ्यूचर लीडर्स स्कॉलरशिप-2026

फ्यूचर लीडर्स स्कॉलरशिप-2026 हार्टफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए है, जिन्हें विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कार्यक्रम में प्रवेश के लिए स्वीकृति मिल चुकी हो और जो सत्यनिष्ठा, जिज्ञासा, रचनात्मकता व उत्तरदायित्व जैसे मूल मूल्यों का पालन करते हों।

आवेदकों को भविष्य के नेतृत्व पर एक विस्तृत विवरण के साथ आवेदन पत्र जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 2,000 अमेरिकी डॉलर की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आवेदन के समय वैध वीजा/पासपोर्ट, शैक्षणिक दस्तावेज और आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध होने अनिवार्य हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई, 2026

आवेदन लिंक:tinyurl.com/4dcm4zd6