चीटियों से छुटकारा पाने के लिए उपाय      Publish Date : 24/10/2026

      चीटियों से छुटकारा पाने के लिए उपाय

                                                                                         प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं सरिता सिंह

  • घर में चींटियों से हैं परेशानः घरेलू उपाय, साफ-सफाई के साथ इन तथ्यों का भी रखें ध्यान मिलेगा समस्या से जल्द ही छुटकारा।

बारिश के इस मौसम में लगभग हर घर में चींटियों का दिखना शुरु हो जाती है और ऐसे में ये चीटियां अलमारी से लेकर किचन में रखें खाने को भी खराब कर देती है। इस गंभीर परेशानी से बाहर निकलने के लिए हर किसी के मन में बस यह सवाल होता है कि कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जाए, तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान टिप्स जिनका उपयोग करने से चीटियां जल्द ही हो जाएंगी गायब।

                               

गर्मियों और बरसात के मौसम में घरों में चींटियों का दिखाई देना एक आम समस्या है। ऐसे में खाने की अलमारी, खिड़कियों, दरवाजों और फर्श पर अचानक चींटियों की कतार नजर आने लगती है। कई बार तो नियमित सफाई करने के बाद भी इस परेशानी से निजात नहीं मिल पाती है और इस दौरान हर किसी के मन में बस यह सवाल आता है कि कैसे चीटिंयों की इस समस्या से छुटकारा पाया जाए, तो ऐसे में अगर आपके घर में भी चीटियों ने जमावड़ा लगा लिया है, तो आप इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर चीटियों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

चींटियों को दूर रखने के लिए सफेद सिरके का प्रयोग

चींटियों की आवाजाही कम करने के लिए सबसे पहले वाले स्थानों की पहचान करें, जहां से वे घर के अंदर प्रवेश कर रही हैं। इसके बाद खाने के अवशेष और चीनी के कण हटाकर उस स्थान को साफ करें। इसके बाद सफेद सिरके और पानी का सामान्य मिश्रण कुछ सतहों पर चींटियों द्वारा छोड़े गए गंध के निशान साफ करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सफेद सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाया जा सकता है। इस मिश्रण को सीधे चींटियों पर छिड़कने के बजाय किसी उपयुक्त, गैर-छिद्रयुक्त सतह पर उपयोग करने से लाभ मिलता है।

बोरिक एसिड और कपूर का उपयोग

चींटियों को दूर रखने के लिए बोरिक एसिड और कपूर का उपयोग करने से पहले उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है.।इन पदार्थों को ऐसे स्थानों पर न रखें, जहां बच्चे या पालतू जानवर पहुंच सकते हों। इन्हें खाने की चीजों, बर्तनों और रसोई की खुली सतहों के पास इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। घरेलू स्प्रे में अलग-अलग रसायनों को मिलाने के बजाय उत्पाद के लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

घर में चींटियां आने से रोकने के लिए अपनाएं यह उपाय

                              

  • किचन में चींटियां आने की सबसे आम वजह खाने की उपलब्धता होती है जैसे चीनी, गुड़, मिठाई, बिस्कुट, आटा और चावल जैसी चीजों को एयरटाइट डिब्बों में रखें। खाने को खुला छोड़ने से बचें और पालतू जानवरों के भोजन को भी इस्तेमाल के बाद ढककर रख देना चाहिए।

  • खाना बनाने के बाद स्लैब, गैस के आसपास की जगह और फर्श को अच्छी तरह साफ करें। अगर दूध, जूस, चाय, शरबत या कोई मीठी चीज गिर जाए, तो उसे तुरंत पोंछ देना चाहिए। कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करें और उसके ढक्कन को बंद रखना चाहिए।

  • अगर चींटियां एक ही दिशा से लगातार आपके घर में आ रही हैं, तो उनकी कतार का पीछा करके प्रवेश का रास्ता पहचानने की कोशिश करें। खिड़कियों, दरवाजों, पाइपों के आसपास और दीवारों में मौजूद छोटे छेदों या दरारों को उपयुक्त सीलेंट से बंद करें।

  • कई बार चींटियां पानी की तलाश में भी घर के अंदर आ जाती हैं। इसलिए सिंक के आसपास, बाथरूम और पाइपों के पास पानी को जमा न होने दें। किसी पाइप में पहले से ही रिसाव हो रहा हो, तो उसे ठीक करवा लेना चाहिए।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।