
Black Beetal कीट की रोकथाम के प्रभावी उपाय Publish Date : 11/05/2026
Black Beetal कीट की रोकथाम के प्रभावी उपाय
प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी
किसान भाईयों,
बरसात के बाद कुछ खेतों में गन्ने के Tillers यानी कल्ले की गोफ़ (बढ़वार बिंदु) सुखी हुई दिखाई दे रही हैं अधिकतर किसान भाई इसे ESB अथवा पिका कीट या फ़िर Root बोरर जड़ बेधक कीट द्वारा नुकसान मान रहे हैं। जबकि यह कीट Black Beetle है जोकि व्हाइट ग्रब की ही एक प्रजाति है जो कि मिट्टी में नीचे गन्ने की जड़ों को खाती हैं और पौधों को नुकसान पहुंचाती हैं जिसके द्वारा गन्ने की गोफ़ सुख रही हैं और यह आसानी से खींचने पर नहीं निकलता है।

अभी पिछले कुछ दिनों से बारिश हुई है जिसके कारण Black Beetle सक्रिय हैं और गन्ने को नुकसान पहुंचा रही हैं इस कीट का नियंत्रण करने के लिए-
1. Talstar or Talstar Plus (Bifhenthrin 10% or 8% with chothianidine 10% SC) 500 ML दवा को 200 लीटर पानी में मिलाकर जड़ों के पास Drenching करें। ताकि दवा जड़ों के पास नीचे पहुंच जाए।

2. एक लीटर Hamla Chloro+ Cyper 50% दवा की जड़ों के पास Drenching करें।
खेत में Black Beetle द्वारा क्षतिग्रस्त कल्ले निकल दें या काट दिए जाएं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
