टॉप बोरर (Scirpophaga excerptalis) का वैज्ञानिक विश्लेषण      Publish Date : 13/04/2026

टॉप बोरर (Scirpophaga excerptalis) का वैज्ञानिक विश्लेषण

                                                                                                              प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

एक वर्ष में जनरेशन (ब्रूड) : पांच

1) पहली पीढ़ी का वयस्क (कीट) फरवरी में दिखाई

2) दूसरा ब्रूड मॉथ अप्रैल में प्रकट होता है।

3) जून में तीसरा पीढ़ी।

4) अगस्त में चौथा पीढ़ी

5) सितंबर में पांचवां पीढ़ी

जीवन चक्र :

                               

औसतन 7-10 दिन अंडे की अवधि होती है और 7-10 दिन प्यूपा अवधि होती है और लार्वा अवधि लगभग 35-40 दिन होती है। इस प्रकार, औसत ब्रूड अवधि लगभग 54-60 दिनों की होती है।

तीसरी पीढ़ी (ब्रूड) जो जून में होती है और अधिक हानिकारक होती है क्योंकि इस समय गन्ना बनना प्रारंभ हो जाता है। प्रभावित फसल में मिले योग्य गन्ने नहीं बनते और शीर्ष भाग में आँखों के जमने से गुच्छा बन जाता है।

प्रभावित फसल मे 20-25% तक पैदावार में नुकसान होता है साथ ही साथ चीनी उत्पादन भी प्रभावित होता है। टॉप बोरर की मादा कीट के पिछले भाग में लाल/नारंगी रंग के बाल होते हैं। मादा कीट द्वारा अंडे गन्ने की पतियों की निचली सतह पर मध्य शिरा के समानांतर दिए जाते हैं। एक मादा कीट 46-216 अंडे दे सकती है।

प्रबंधन

1) पहली और दूसरी ब्रूड अवधि के दौरान अंडे और टॉप बोरर द्वारा प्रभावित पोधो को जमीन की सतह से काट कर नष्ट कर दे।

2) लाईवा एग्रो का प्रोटेक्टर की फरवरी व अप्रैल में अवश्य करें।

3) अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लाईवा एग्रो का शमशीर की स्प्रे या ड्रिनचिंग करें।तथा दूसरी डोज जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त के अन्तिम सप्ताह तक अवश्य करें।

कीटनाशक डालने के तुरन्त बाद हल्की सिंचाई अवश्य करनी चाहिए।

जैविक नियंत्रण हेतु

1) लाईवा एग्रो का भू संजीवनी 500 ग्राम प्रति एकड़ प्रयोग करें

प्रथम बुबाई से पूर्व या बुबाई के10 दिन बाद।

द्वितीय, तृतीय सिंचाई के समय:

तृतीय जून माह में मिट्टी चढ़ाने के बाद।

चतुर्थ अगस्त या सितम्बर माह में:

2) लाईवा एग्रो का भू शक्ति का 1 किलो प्रति एकड़ प्रयोग करें।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।