
करियर का करें मीठा आगाज Publish Date : 24/10/2026
करियर का करें मीठा आगाज
प्रो0 आर. एस. सेंगर
दीपावली के त्योहार पर कुछ मीठा न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पर शुद्धता और स्वाद चाहिए, तो बिस्किट, केक और पेस्ट्री का कोई जवाब नहीं। तेजी से आगे बढ़ती इस इंडस्ट्री में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो खुद को स्किल बनाकर मिठास के सफर पर आगे बढ़ सकते हैं।
त्योहार हो, उत्सव या खुशी का कोई मौका, मुह मीठा करना भारतीय संस्कृति की एक अहम पहचान रही है और जब बात दिवाली की हो, तो किस्म-किस्म की मिठाइयां सहज ही नजरों के सामने घूमने लगती हैं। मिठाइयों के अलावा आजकल त्योहारों में केक, पेस्ट्री, बेकिंग फूड प्रोडक्ट्स की डिमांड भी काफी देखी जाती है। फिर चाहे बात खुद के खाने की हो या दूसरों को प्यार भरा गिफ्ट देने की।
बाजार में भी बेकरीज की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। रेस्टोरेंट्स, होटल, स्टोर्स आदि में बेकिंग प्रोडक्ट्स को लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी बेकिंग और पेस्ट्री मेकिंग इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर अपने करियर में मिठास घोल सकते हैं।
पहले जानें ब्रेकिंग इंडस्ट्री को

फूड प्रिपरेशन इंडस्ट्री का एक छोटा हिस्सा बेकिंग इंडस्ट्री है। इसके अंतर्गत केक्स, पाइज, पेस्ट्रीज, कपकेक्स, कुकीज, बेक्ड ट्रीट्स, टार्ट्स आदि अनेक फूड प्रोडक्ट्स का निर्माण होता है। लेकिन मार्केट में प्लेयर्स की संख्या ज्यादा होने से कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। इसलिए यहां स्किल्ड और क्रिएटिव लोगों की डिमांड हमेशा बनी रहती है। एक बेकर बेकिंग की बेसिक नॉलेज केसाथ-साथ अपने इनोवेशन के जरिए ब्रेड रोल्स, बन्स, पेस्ट्री, केक्स जैसे तमाम प्रोडक्ट्स न सिर्फ बनाता है, बल्कि उन्हें डिजाइन भी करता है।
करियर के लिए बेसिक स्किल्स
बेकिंग और पेस्ट्री मेकिंग में करियर बनाने के लिए आपके पास एनालाटिकल के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल होना जरूरी है। यहां स्पीड भी काफी इंपॉर्टेट होती है। आपको प्रेजेंटेशन की कला भी आनी चाहिए। इसके साथ ही जो बेकर फ्लेवर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करता है, नई रेसिपीज बनाता है, उसकी सक्सेस के चांसेज अधिक होते हैं।
एकेडमिक क्वालिफिकेशन
बेकिंग में आर्ट ऐंड साइंस दोनों की बराबर की भूमिका होती है। इसलिए इस फील्ड में आने के लिए आपको साइंस स्ट्रीम के साथ हायर सेकंडरी के अलावा कम से कम डिप्लोमा कोर्स करना होगा। यह डिप्लोमा छह से 18 महीने में किया जा सकता है। वैसे, आप ग्रेजुएशन और मास्टर्स करके भी इसमें आ सकते हैं। इसके अलावा, बेकिंग और पेस्ट्री मेकिंग में पीएचडी डिग्री भी ऑफर की जाती है। इंडिया में कुछ प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स बेकिंग ऐंड पेस्ट्री मेकिंग में कोर्स संचालित करते हैं। आप चाहें, तो विदेश की किसी यूनिवर्सिटी से भी कोर्स कर सकते हैं।
ट्रेनिंग से मिलता लाभ
बेकिंग इंडस्ट्री में ग्रो करने के लिए प्रोफेशनल डिग्री के साथ-साथ ट्रेनिंग जरूरी होती है। यानी टेक्निकल एजुकेशन, ऑन द जॉब ट्रेनिंग, एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन, सभी बेहद मायने रखते हैं। ऑन द जॉब ट्रेनिंग के दौरान स्टूडेंट्स को बेकिंग, आइसिंग, डेकोरेटिंग, मिक्सिंग, न्यूट्रीशन के अलावा बेकरी इंग्रीडिएट्स सलेक्ट करने, सैनिटेशन के नियम-कानून और बिजनेस के कॉन्सेप्ट्स को समझने का मौका मिलता है।
जॉब के लिए ऑप्शंस
आप बेकिंग इंडस्ट्री में सेल्स, बेकिंग ऐंड मैनेजमेंट ऑफ कॉरपोरेट सपोर्ट स्टाफ, पेस्ट्री शेफ, बेकर्स, फूड सर्विस मैनेजर्स, केक डेकोरेटर, बेकरी टेक्नोलॉजिस्ट, बेकरी सैनिटेशन मैनेजर आदि की भूमिका में काम कर सकते हैं। आपके लिए सेवन स्टार, फाइव स्टार होटलों के अलावा बेकरीज, कूज शिप्स आदि में अच्छे पोजीशंस पर काम करने के मौके हैं। आप चाहें, तो अपनी बेकरी भी शुरू कर सकते हैं। वहीं, बतौर पेस्ट्री स्पेशलिस्ट या केकु स्पेशलिस्ट भी काम कर सकते हैं।
मिठास की ग्रोथ
- बेकिंग इंडस्ट्री आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में काफी लोकप्रिय है।
- करीब 60 प्रतिशत प्रोडक्शन अन-ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में किया जाता है।
- 2030 तक इंडियन बेकिंग इंडस्ट्री के 15 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है।
- केक्स ऐंड पेस्टी सेगमेंट सालाना करीब 18 से 20 प्रतिशत की दर से ग्रो कर रहा है।
- बेकिंग इंडस्ट्री में रिटेल बेकरी, इंप्रूव्ड पैकेजिंग, हेल्थ फूड्स, टेस्ट अपील, टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स काफी अहम हो गया है।
इंस्टीट्यूट वॉच
• नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट,कोलकाता www.ihmkolkata.org
• जी. डी. गोयनका यूनिवर्सिटी, गुडगांव www.gdgoenkauniversity.com
• इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग ऐंड न्यूट्रीशन, दिल्ली www.ihmpusa.net
• गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद www.gtu.ac.in/
• इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कुलिनरी आर्ट्स ऐंड होटल मैनेजमेंट, दिल्ली www.chef2chef.net/culinary-institute.

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।