
डांस स्टेप को बनाएं कॅरियर स्टेप Publish Date : 15/09/2026
डांस स्टेप को बनाएं कॅरियर स्टेप
प्रो0 आर. एस. सेंगर
-
डांस सिर्फ एक हॉबी नहीं, बल्कि इसमें दक्षता हासिल कर टीचिंग के अलावा कोरियोग्राफर के रूप में कॅरियर को दिशा दी जा सकती है।
आज से कुछ दशक पहेले तक नृत्य के क्षेत्र में कैरियर की बात होते ही विचारों का दायरा किसी स्कूल या कॉलेज में डांस टीचर बनने तक ही सीमित होता था, पर अब इससे संबंधित एक और कॅरियर विकल्प की जरूरत और लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। यह है कोरिओग्राफी, जिसके माध्यम से न सिर्फ कॅरियर निर्माण किया जा सकता है, बल्कि शोहरत भी हासिल की जा सकती है।
स्वरूप पर नजर
कोरियोग्राफी किसी म्यूजिक की धुन पर बनाए जाने वाले स्टेप्स हैं, जिसका निर्धारण कोरियोग्राफर अपनी क्रिएटिविटी के आधार पर करता है। इसके लिए वह म्यूजिक, गीतों के बोल, कहानी की प्रकृति आदि विभिन्न बातों को ध्यान में रखता है। कोरियोग्राफर एक व्यक्ति से लेकर सैकड़ों डांसरों के लिए डांस स्टेप बता सकता है। फिल्म निर्माण, फैशन शी या थिएटर के लिए कोरियोग्राफर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कैमरामैन, फैशन डिजाइनर, स्क्रिप्ट राइटर आदि के साथ तालमेल बिठाकर काम करता है।
व्यक्तिगत योग्यता
कोरियोग्राफी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए नृत्य के विभिन्न रूपों की जानकारी होनी चाहिए, जैसे लोक नृत्य, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, भांगड़ा, वेस्टर्न डांस, जैज, बेली डांस आदि। साथ ही अभ्यर्थी को क्रिएटिव भी होंना चाहिए। जरूरत के अनुसार डांस, एक्टिंग था कैट चॉक के स्टेप से संबंधित बेहतरीन सोच ही कोरियोग्राफी के क्षेत्र में आपको बुलंदियों पर पहुंचा सकती है। साथ ही शारीरिक फिटनेस भी आवश्यक है। कैमरा एंगल, लाइट, मेकअप आदि का ज्ञान भी फायदेमंद है।
शेक्षणिक योग्यता
नृत्य के क्षेत्र में विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में अलग-अलग तरह के कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें लांग टर्म और शॉर्ट टर्म, दोनों तरह के कोर्स हैं। किसी भी संकाय के विद्यार्थी नृत्य के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकते हैं। किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए 12वीं और पीजी कोर्स के लिए स्नातक होने पर ही प्रवेश मिल सकता है। निजी संस्थानों में शॉर्ट टर्म कोर्स में 10वीं-12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं।
अवसर कैसे-कैसे
कोरियोग्राफरों की जरूरत फिल्मों में सबसे ज्यादा होती है। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा टीवी प्रोडक्शन हाउस, एलबम निर्माता कंपनियों, ऐंडवरटाइजिंग एजेंसी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों आदि में भी कोरियोग्राफर अवसर पाते हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा प्राप्त कर टीचिंग की राह भी अपनाई जा सकती है। इतना ही नहीं, अब तो अपना डांस ग्रुप बनाकर भी खुद को स्थापित किया जा सकता है। जैसे-जैसे अनुभव और नाम होगा, आपकी आमदनी भी बढ़ती जाएगी।
प्रमुख संस्थान
-
भारतखंड़े कॉलेज ऑफ हिंदुस्तानी म्यूजिक, लखनऊ
www.bhatkhandemusic.edu.in
-
गांधर्व महाविद्यालय, नई दिल्ली
www.gandharvamahavidyalaya newdelhi.org
-
डांसवर्क्स, विभिन्न केंद्र www.thedanceworx.com
-
सरस्वती म्यूजिक कॉलेज, इलाहाबाद
www.saraswatimusiccollege.org
-
कर्नाटक संगीत नृत्य अकादमी, बेंगलुरु
www.karnatakasangeetanrityaa cademy.org
-
शंकर महादेवन एकेडमी,बेंगलुरु
www.shankarmahadevanacade my.com
-
बीएचयू, वाराणसी
http://www.bhu.ac.in/
लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।
