कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए जरूरी हैं ये गुण      Publish Date : 01/09/2026

कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए जरूरी हैं ये गुण

                                                                                                                      प्रो0 आर. एस. सेंगर

यदि आप किसी संस्थान में नौकरी करते हैं और आपके सीनियर आपके अलावा बाकी लोगों की बातें सुनते हैं तो समझ जाइए कि आपके अंदर एक लोगों को इंप्रेस करने का गुण नहीं है, इसलिए जिस दिन आपके अंदर यह गुण आ जाएगा आप दूसरों से आगे रहेंगे और ऑफिस में सब लोग आपकी तारीफ करेंगे।

कम्युनिकेशन स्किल्स

प्रत्येक व्यक्ति की अपनी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए, ध्यान रहे आप जो भी बात बोल रहे हैं। वह दूसरों को प्रभावित करने वाली हो और सकारात्मक हो। आप जब भी अपने बॉस से बात कर रहे हों तो आपको अपनी बात कम व स्पष्ट शब्दों में विनम्रता के साथ कहनी चाहिए। इससे आपके बॉस और आपके बीच अच्छा रिश्ता बना रहेगा।

लीडरशिप

बॉस हमेशा अपने कर्मचारियों में लीडरशिप का गुण देखते हैं। अगर आपमें नेतृत्व और जिम्मेदारी लेने की क्षमता है तो वह आपसे प्रभावित हो सकते हैं। यह एक ऐसा गुण है जो बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलता है। जिनके पास लीडरशिप स्किल है और कार्य के दौरान नेतृत्व का प्रदर्शन करते हैं और टीम में उनका एक अलग स्थान होता है।

आत्मविश्वास

आत्मविश्वासी कर्मचारी सभी को पसंद आते हैं जिनमें अपने लिए बोलने की क्षमता हो और पूरे विश्वास के साथ सभी प्रकार की चुनौतियों को संभाल सकते हों। आत्मविश्वास एक ऐसा गुण है जो हर किसी में होना चाहिए नौकरी पाने के लिए एक कर्मचारी में जरूर होनी चाहिए।

टीम वर्क

एक टीम का व्यक्ति होना काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए सीनियर हमेशा उन लोगों की तलाश करते हैं जो अनुकूल परिस्थितियों में भी एक टीम के साथ प्रभावी तरीके से काम कर सकते हों और अन्य कर्मचारियों के साथ सहयोग करना जानते हों। इसके साथ ही संस्थान के कॉर्पोरेट कल्चर के अंदर वो पूरी तरह से फिट हो सकते हों। इसलिए आपको भी अपने अंदर यह गुण पैदा करना होगा जिससे आप पूरी टीम व अपने बॉस की नजरों में एक बेहतर इम्पलाई बनेंगे।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।