इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीः रोजगार की दिशा में एक उभरता हुआ क्षेत्र      Publish Date : 27/08/2026

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीः रोजगार की दिशा में एक उभरता हुआ क्षेत्र

                                                                                                                  प्रो0 आर. एस. सेंगर

वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर प्रसार-प्रचार के कारण दुनियाभर में आईटी प्रोफेशनल्स की मांग बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। आज छोटे से लेकर बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस तक में हर काम कम्प्यूटर के माध्यम से ही किया जा रहा है। ऐसे में आईटी सेक्टर के दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की करने के चलते आज यह क्षेत्र जॉब मार्केट का सबसे लोकप्रिय हिस्सा बन चुका है।

अगर आप इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) के क्षेत्र में कैरियर बनाने में रुचि रखते हैं तो कैरियर के लिहाज से यह एक बेतरीन सेक्टर साबित हो रहा है। हमारे कैरियर विशेषज्ञ प्रो0 आर. एस. सेंगर आपको बता रहे हैं इस क्षेत्र के बारे में-

क्या है इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सूचना प्रौद्योगिकी) आंकड़ों की प्राप्ति, सूचना संग्रह, सुरक्षा, परिवर्तन आदान- प्रदान, अध्ययन, डिजाइन आदि कार्यों और इन कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यक कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों से संबंधित क्षेत्र है। यह कम्प्यूटर पर आधारित सूचना-प्रणाली का आधार है जो वर्तमान समय में वाणिज्य और व्यापार का अभिन्न अंग बन गई है। संचार क्रान्ति के कारण अब इलेक्ट्रॉनिक संचार को भी सूचना प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख घटक माना जाने लगा है और इसे इन्फॉर्मेशन ऐंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) भी कहा जाता है। उद्योग के तौर पर यह युवाओं के लिए एक तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है।

सूचना प्रौद्योगिकी का है दौर

सूचना प्रौद्योगिकी ने पूरी धरती की एक गांव बना दिया है। इसने विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं को जोड़कर एक वैश्विक अर्थव्यवस्था को जन्म दिया है। यह नवीन अर्थव्यवस्था अधिकाधिक रूप से सूचना के रचनात्मक व्यवस्था व वितरण पर निर्भर है। इसके कारण व्यापार और वाणिज्य में सूचना का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। इसीलिए इस अर्थव्यवस्था को सूचना अर्थव्यवस्था वा ज्ञान अर्थव्यवस्था भी कहा जाने लगा है।

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का महत्व

  • यह सेवा अर्थतंत्र का आधार है।
  • पिछड़े देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एक सम्यक तकनीकी है।
  • गरीब जनता को सूचना सम्पन्न बनाकर ही निर्धनता का उन्मूलन किया जा सकता है।
  • सूचना-संपन्नता से सशक्तिकरण होता है।
  • सूचना तकनीकी प्रशासन और सरकार में पारदर्शिता लाती है और इससे भ्रष्टाचार को कम करने में सहायता मिलती है।
  • सूचना तकनीकी का प्रयोग योजना बनाने, नीति निर्धारण तथा निर्णय लेने में होता है।
  • इन सभी कारणों से दिन-प्रतिदिन आईटी और का महत्व बढ़ता जा रहा है और यह सर्वाधिक रोजगार प्रदान करने वाले क्षेत्रों में से एक बन चुका है।
  • भारत की वर्तमान प्रगति में आईटी का एक बहुत बड़ा योगदान है।

आईटी पेशेवरों की बढ़ी रही मांग

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ने से हार्डवेयर और नेटवर्किंग इंजीनियर की मांग लगातार बढ़ रही है। दुनिया की सभी छोटी-बड़ी आईटी कंपनियों में इस क्षेत्र के प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है। यहां उन उम्मीदवारों को खास महत्व दिया जाता है जो किसी खास क्षेत्र में स्पेशलाइज्ड होते हैं।

विदेशों में भी हैं भरपूर अवसर

आईटी विशेषज्ञों की मांग पूरे विश्व में हैं। देश हो या विदेश आईटी के छात्रों के लिए नौकरी के अपार अवसर उपलब्ध होते हैं। इस क्षेत्र में वेतन भी काफी अच्छा मिलता है और साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिल रही है। इस वजह से आज आईटी सेक्टर युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है।

योग्यता

अगर आपकी दिलचस्पी इस क्षेत्र में है तो आप 12वीं के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स कर सकते हैं। स्नातक करने के लिए आपको 12वीं में विज्ञान विषय (बायोलॉजी, केमिस्ट्री व मैथ्स) के साथ पास होना चाहिए। वहीं इंडियन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) को क्वालिफाई करना जरूरी होता है। स्नातक कोर्स की अवधि 4 वर्ष है। वहीं मास्टर डिग्री करने के लिए बी ई/बी टेक में स्नातक की डिग्री हो। इस कोर्स की अवधि 2 वर्ष है।

इनका रखें ध्यान

अगर आप इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आप के अंदर नई चीजों व तकनीक को सीखने और काम के नए तरीकों को अपनाने की इच्छा होनी चाहिए। इसके अलावा लॉजिकल थिंकिंग, क्रिएटिविटी, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, एक्युरेसी, प्रशासनिक योग्यता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, शैक्षिक व तकनीकी कौशल, बेहतरीन संवाद कौशल और उच्च बौद्धिक क्षमता जैसे अन्य गुण भी जरूरी हैं।

आईटी के विभिन्न क्षेत्र

मोटे तौर पर आईटी कॅरियर को कई भागों में बांटा जा सकता है। जैसे कम्प्यूटर ऐंड इन्फॉर्मेशन रिसर्च स्वइंटिस्ट, कम्प्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर्स, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स, कम्प्यूटर ऐंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर्स, नेटवर्क सिस्टम ऐंड डाटा कम्युनिकेशन एनालिस्ट, जियोग्राफी इन्फॉर्मेशन साइंस और कम्प्यूटर सपोर्ट स्पेशलिस्ट आदि।

कई तरह की हैं नौकरियां

  • सॉफ्टवेयर सेल्स
  • वेब मास्टर
  • वेब डेवलेपर
  • वीडियो मेम डिजाइनिंग
  • मिग
  • कम्प्यूटर प्रोग्रामर
  • कम्प्यूटर टेक्निशियन
  • डाटाबेस ऐंडमिनिस्ट्रेटर
  • आईटी कंसल्टेंट
  • सिस्टम एनालिस्ट
  • वेब डिजाइनर
  • सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट
  • प्रोजेक्ट मैनेजर
  • कम्प्यूटर ऑपरेटर
  • डेस्कटॉप सपोर्ट इंजीनियर
  • जावा प्रोग्रामर
  • मल्टीमीडिया प्रोग्रामर
  • नेटवर्क इजींनियर
  • इन्कोंनेशन सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट

भारत की टॉप आईटी कंपनियां

  • टाटा कसल्टेंसी सर्विस
  • विप्रो
  • इंफोसिस टेक्नोलॉजी
  • एचसीपल लिमिटेड
  • पटनी कम्प्यूटर्स
  • बीएफएल मैफेसिस
  • पॉलरिस
  • आई फ्लैक्स
  • आईबीएम
  • माइक्रोसॉफ्ट

कोर्स हैं उपलब्ध-

  • बैचलर इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन
  • बी टेक या बीई
  • बैचलर इन साइंस विद कम्यूटर
  • मास्टर इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन
  • मास्टर इन सिस्टम मैनेजमेंट
  • एम टेक
  • डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन
  • डोएक के ओ/ए/बी/सी स्तर के सर्टिफिकेट कोर्स

प्रमुख सस्थान

  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी पुणे इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट
  • आईआईटी दिल्ली
  • इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वाराणसी
  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।