वर्तमान दौर शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही कौशल विकास है आवश्यक      Publish Date : 26/07/2026

वर्तमान दौर शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही कौशल विकास है आवश्यक

                                                                                                                  प्रो0 आर. एस. सेंगर  

आज का दौर केवल डिग्री हासिल करने का नहीं, बल्कि यह दौर अपने कौशल को विकसित करने का भी है। दिन प्रति दिन बदलती तकनीक, उद्योगों की नई मांग और वैश्विक प्रतिस्पर्धा ने स्पष्ट कर दिया है कि आज छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक दक्षता, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता भी विकसित करनी भी बहुत अधिक आवश्यक है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को रोजगार योग्य और आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए।

कौशल विकास तभी प्रभावी होगा जब शिक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार किए जाएं। छात्रों के लिए पाठ्यक्रम, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए जाए, प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा मिले और विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में इंटर्नशिप, डिजिटल प्रशिक्षण और उद्यमिता जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

                                   

इससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी सीख सकेंगे। सिस्टम में सुधार उसी सूरत में मुमकिन है जब कार्यप्रणाली में पारदर्शिता हो, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा मूल्यांकन और भर्ती जैसे सभी चरण निष्पक्ष, तकनीकी आधारित और जवाबदेह होने चाहिए। शिक्षा से जुड़े प्रत्येक स्तर चाहे वह प्रशासनिक संस्थान, शिक्षक या विद्यार्थी ही क्यों न हो, उनकी भूमिका बिलकुल स्पष्ट होनी चाहिए। यह बात सरदार वल्लभभाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट प्रोफेसर आर. एस. सेंगर ने बताई।

                                 

डॉ॰ सेंगर ने कहा कि यदि किसी योजना में कोई कमी रह जाती है या अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते तो उसकी जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।

कौशल विकास, पारदर्शिता, जवाबदेही और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था एक दूसरे के पूरक हैं और जब यह साथ मिलकर काम करेंगे तभी ऐसा शिक्षण का वातावरण तैयार हो सकेगा जो कि छात्रों को केवल परीक्षाओं में सफल नहीं, बल्कि जीवन की हर चुनौती के लिए सक्षम आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बना सकेगा।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।