इसरो का इंटर्नशिप प्रोग्राम      Publish Date : 25/07/2026

            इसरो का इंटर्नशिप प्रोग्राम

                                                                                                                    प्रो0 आर. एस. सेंगर

यह उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है, जो अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव लेना चाहते हैं-

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (बीएसएससी) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। यह उन छात्रों के लिए अच्छा अवसर है, जो अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव लेना चाहते है। चयनित छात्रों को बीएसएससी के गैर-गोपनीय क्षेत्रों में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलेगा। अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बीएसएससी को यह इंटर्नशिप सीखने और भविष्य के अवसरों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन

इंटर्नशिप के लिए बीटेक, बीई, बीएससी (भौतिकी और रसायन विज्ञान), बीएस-एमएस, इंटीग्रेटेड एमएससी, इंटीग्रेटेड एमटेक, एमई, एमटेक, एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक स्तर के छात्रों का आवेदन के समय कम से कम चौथा सेमेस्टर पूरा होना चाहिए। वहीं एमई एमटेक और एमएससी के विद्यार्थियों के लिए प्रथम सेमेस्टर तथा एचडी विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम कार्य (कोर्सवर्क) पूरा होना अनिवार्य है। आवेदन केवल उन विद्यार्थियों से स्वीकार किए जाएंगे जो नियमित परिसर आधारित पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं या जिन्होंने 14 फरवरी, 2025 के बाद अपना पाठ्यक्रम पूरा किया है।

                                        

पात्रता और चयन से जुड़ी अहम बातें: आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 10 अंकों के पैमाने पर 6.32 सीजीपीए होना चाहिए। प्रत्येक डिग्री पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थी केवल एक बार इंटर्नशिप कर सकते हैं। इंटर्नशिप के लिए चयन पूरी तरह बीएसएससी के निर्णय पर निर्भर करेगा। उपलब्ध प्रयोगशाला और अन्य सुविधाओं के आधार पर सीमित संख्या में विद्यार्थियों का चयन किया" जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को इसकी सूचना केवल ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।

इंटर्नशिप की अवधि:

इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि 21 दिन और अधिकतम अवधि 45 दिन निर्धारित की गई है। इस दौरान उम्मीद्वार को किसी भी प्रकार का कोई स्टाईपेंड, मानदेय या कोई वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी अंकतालिका, तकनीकी कौशल, पूर्व प्रोजेक्ट, कार्य अनुभव तथा अन्य उपलब्ध्यिों से सम्गबन्धित जानकारी पांच एमबी तक की एक पीडीएफ फाइल के रूप में उपलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

इंटर्नशिप एक नवम्बर, 2026 से 1 जनवरी, 2027 तक आयोजित किया जाने वाला है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे से आरम्भ होंगे जो कि 14 सितंबर, 2026 की रात 11:59 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीद्वार इसके अधिकारिक लिंक vssc.gov.in/STUDENTS/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।