
इंटरव्यू में असफलता आगे क्या Publish Date : 07/07/2026
इंटरव्यू में असफलता आगे क्या
प्रो0 आर. एस. सेंगर
नौकरी के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद वह समय काफी हताश करता है, जब पता चलता है कि चयन नहीं हुआ। अधिकतर लोग इसके कारणों पर विचार किये बगैर आधे-अधूरे मन से दोबारा आवेदन की प्रक्रिया में जुट जाते हैं। किसी भी इंटरव्यू में असफलता के बाद आपकी तैयारी कैसी होनी चाहिए।
आपनेहालमें ही एक ऐसे पद के लिए इंटरव्यू दिया था. जिससे आपसचमुच पाना चाहते थे। । आप जानते हैं कि आपने इंटरण्यू के दौरान बहुत अचार प्रदर्शन नाहीं किया। जब आपको पता चलता है कि बहजॉन किसी और को मिल गई तो आप बहुत हतोत्साहित हो जाते है। परन्तु एक खराब इंटर का अर्थ यह नहीं होता कि आप बिल्कुल ही असफल हो गए और आपके लिए नौकरी के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं। यहां आत्ममंथन करते हुए अपनी सोच और कार्य प्रणाली में सुधार लाया जाना बेहद जरूरी है।
बनाएं रखें आत्मविश्वास
आपको कितनी ही बार इंटरव्यू में असफलता क्यों न मिली ही, कोशिश करनी होगी कि इसका असर आपके आत्मविश्वास पर नहीं पड़े, अन्यथा आपको खुद ही अपनी काबिलियत पर शक होने लगेगा। अगर नौकरी की तलाश में निकले हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं तो इस सत्य को हमेशा ध्यान में रख कर चले कि कभी भी असफलता का सामना करना पड़ सकता है। आपका इंटरव्यू चाहे जितना अच्चा रहा हो, लेकिन यह आशंका हमेशा सहती है कि कोई और प्रत्याशी आपसे बाजी मारले जाये, आवस्यक नहीं है कि वह आपसे बेहतर हो। इंटरव्यू भी एक बनडे क्रिकेट मैच की तरह होता है। आपका प्रदर्शन काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका यह दिन कैसा रहा।
असफलता के कारण

कई बार तो आपके इंटरच्यू में असफल होने के ऐसे कारण भी होते हैं, जिनसे आपका या आपके व्यक्तित्व का कोई संबंध ही नहीं होता। जैसे आप जिस पद के लिए इंटरव्यू देने गए हैं, उसके लिए पहले कसे ही किसी उम्मीदवार को तय कर लिया गया हो या नियोक्ता को ऐसा महसूस हो जाये कि आप इस नौकरों को एक सीढ़ी की तरह उपयोग करने वाले हैं या आप इस पद में ज्यादा दिनों तक काम नहीं करेंगे। बहरहाल, कारण कोई भी हो इससे पहले कि इंटरव्यू की कोई असफलता आपके आमविश्वास को बुरी तरह से हिला कर रख दे, जरूरी है कि भविष्य के लिए आप कुछ ऐसी तैयारी कर लें, जो आगे आपके सफल होने की संभावना बढ़ा दे।
अपनी कमियों को सुधारें
आप एक बार मन ही मन पूरे इंटरव्यू के दौरान की सारी छोटी-बड़ी घटनाओं का स्मरण करने की कोशिश करें और अंदाजा लगाएं कि क्या कुछ गलती हुई या क्या-क्या समस्याएं आईं, जिनका हल नहीं निकल पाया। एक-एक करके सारे प्रश्नों के उत्तर देने के तरीके और इंटरव्यूअर के साथ आपकी बातचीत की समीक्षा करें। अपनी कमियों की पहचान करने के बाद सोचें कि अगाले इंटरव्यू में आप इन्हें कैसे सुधार पाएंगे या बातों को बेहतर ढंग से कैसे प्रस्तुत कर पाएंगे। अगर आपका उत्तर बहुत संक्षिप्त था तो आप उसे कैसे कुछ उपयोगी जानकारियों के साथ बोड़ा विस्तार के साथ समझा सकेंगे।अगर आप उत्तर देते वक्त प्यादा लापश्याह थे तो आपको ज्यादा प्रोफेशनल बंग से और ज्यादा संजीदगी से उत्तर देने का अभ्यास करना चाहिये।स्वयं के प्रदर्शन को भविष्य के साचात्कारों के लिए पहले से बेहतर कर सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल काम है, फिर भी आप पहले इंटल्यूअर को विश्वास दिलाइए कि उनका फीडबैक आपके लिए आयंत महत्वपूर्ण है। आप इसके लिए ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। Interviwer की सलाहें आपके अंदर की ऐसी कामियों की पहचान करने में काफी सहायक होंगी, जी आपको ज्ञात नहीं है। आप उनकी सलाह को उदाहरण के साथ पूछ कर समझने की कोशिश करें और प्राप्त जानकारी को अगले इंटरव्यू के लिए अपने दृष्टिकोण में शामिल करने की कोशिश करें। सलाह लेते वक्त ध्यान रखें कि इंटरव्यूअर को ऐसा बिल्कुल न लगे कि आप अपनी असफलता का दोष उस के उऊत्पर मढ़ रहे हैं। मान लीजिए यह आपकी कोई ऐसी कमी बता रहा हो जो आपके अंदर हो ही नहीं तो आप सफाई देने के बजाय चुपचाप सुन लें, उसे ये एहसास होना चाहिए कि आप उससे कुछ सीखने आए है। योग्यता के साथ-साथ व्यक्ति का रवैया या उसको प्रवृत्ति भी भी बहुत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए स्वयं की कमी जानने और उसे सुधार करने की आपकी इच्छा कभी-कभी नियोक्ता को आपको नौकरी देने के लिए भी प्रेरित कर सकती है।
वर्कशॉप में भाग लें
कई कोचिंग संस्थान और कॉलेज जॉब ट्रेनिंग के लिए वर्कशॉप का आयोजन करके बताते हैं कि इंटरव्यू में कैसे सफलता पाई जाए। अपने क्षेत्र में ऐसे संस्थानों का पता लगा कर उनकी वर्कशॉप में भाग लेना चाहिए। किसी अपने से ज्यादा अनुभवी दोस्त या मेंटर के साथ इंटरव्यू के लिए प्रैक्टिस करें इससे आपको अपने जवाबों को मजबूत बनाने, स्वयं को अधिक पेशेरवर दिखाने,ज्यादा प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में स्वयं को पेश करने सहायता मिलेगी। आप किसी एचआर प्रोफेशनल को भी सलाह ले सकते हैं।
इंटस्यू में होने वाली गलतियों घर सेंटर फॉर प्रोफेशनल्स एक्सीलेहा ने विभिन्न प्रोफेशनल्स को शामिल कर एक सर्वे किया। नतीजे इस तरह रहे-
इंटरव्यू के दौरान की गई कुछ प्रमुख गलतियां
-
40% लोग इंटरव्यू के दौरान बेमेल पोशाक से होते हैं
-
29% इंटरव्यू देर से पहुंचते
-
26% लोग इंटरव्यू के लिए कायदे से तैयारी नहीं करते।
-
23% लोग बोलते हुए इंटरव्यू में व्याकरण की गलतियां करते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
