
बैंकिग सेक्टर में नौकरियां पाने के लिए ऐसे करें तैयारी Publish Date : 05/07/2026
बैंकिग सेक्टर में नौकरियां पाने के लिए ऐसे करें तैयारी
प्रो0 आर. एस. सेंगर
"भारत में बैंकिग सेक्टर में नौकरी करना गर्व बात मानी जाती है। ऊपर से अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी कर रहे है तो फिर क्या कहने। बैंकिग सेक्टर में परीक्षा की तैयारी कसे करें बता बता रहे हैं हमारे कॅरियर विशेषज्ञ प्रो0 आर. एस. सेंगर"-
स्टेटबैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के कुल 2200 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल पदों में 168 बैकलॉग पद भी शामिल हैं, जिन्हें एससी, एसटी और ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों से भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से होगा। चयनित उम्मीदवारों का प्रोबेशन पीरियड दो साल का होगा और उनकी नियुक्ति देश में कहीं भी की जा सकती है।
योग्यता
एसबीआई में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए बारहवीं में 60 प्रतिशत व ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। उसी के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए। सैमेस्टर में अंतिम परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा:
न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी (नॉन क्रीमी लेवर) के उम्मीदवारों को तीन वर्ष, एससी, एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्राप्त है।
प्रारंभिक परीक्षा का प्रारूप
• यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसमें बहुविकल्पीय 100 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
• परीक्षा में प्रश्नों के तीन माग होंगे। पहले भाग में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से 35 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे।
• परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी। इसका आयोजन जून में होगा।
• इससे शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
प्रोफेशनल कोर्स से बैंकिग में एंट्री
बैंकिंग सर्विसेज के बढ़ते दायरे को देखते हुए कई सरकारी और निजी संस्थानों ने बैंकिंग और फाइनेंस से संबंधित कोर्स के लिए अपने यहां डिग्री और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज की शुरुआत कर दी है, इसलिए यदि आप चाहें तो अपने पसंदीदा कोर्स से जुड़े कोर्स भी कर सकते हैं। यह कोर्स आपको चयन प्रक्रिया के दौरान मदद मिलेगी। उसी के साथ आप कैंपस सेलेक्शन के जरिए निजी और फॉरेन बैंकों में ऑफिसर और क्लर्क, दोनों ही सहर पर अपनी सेवा दे सकते है।
इस तरह करें खुद को तैयार
यदि आप बैंक की पररिक्षाओं में सफल होना चाहते हैं तो उसके पेपर को ध्यान में रखकर तैयारी करें। ध्यान रखें कि तैयारी को सामूहिक सेट प्रैक्टिस के जरिये सरल बनाया जा सकता है। अगर आप ग्रुप बनाकर एक दूसरे के साथ तैयारी करें और अपना ज्ञान बांटे तो जल्दी और बेहतर नतीजे आने की संभावना बढ़ जाती है। इससे आपको याद भी जल्दी होता है।
पूरी प्रैक्टिस के साथ जाएं

किसी भी परीक्षा के लिए सबसे जरूरी है उसकी प्रैक्टिस करना। इसके लिए आपको चाहिए कि निर्धारित समय में पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न पत्र का अभ्यास करें। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न की भी जानकारी मिलेगी और परीक्षा हॉल में परीक्षा पत्र हल करने में आसानी होगी।
आंकड़ों को ग्राफ में समझे
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन सेक्शन से दसवीं पैटर्न पर आधारित व्यावहारिक व वाणिज्यिक गणित पर आधारित प्रश्न डेटा व ग्राफिक्स से संबंधित होते हैं। इसके लिए दशमलव, भिन्न, लाभ-हानि, बट्टा, साधारण व्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, अनुपात, समानुपात, काम-समय, चाल-समय, प्रतिशत और मेसुरेशन की तैयारी अच्छे से कर लेनी चाहिए।
अत्यधिक स्ट्रैस ना ले
बहुत अधिक पढ़ कर अपने दिमाग को बोझिल बना लेने से आपको कुछ भी मदद नहीं मिल पाएगी। आपको राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय घटनाओं संबंधित चीजें विश्वसनीय स्रोतों से पढ़नी चाहिए। अधिक पढ़ने से जवाब देने के समय आप पढ़ी हुई बातें भूल सकते हैं। इसलिए परीक्षा के कुछ घंटे पहले अपने दिमाग को आराम दें।
नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी हो सकती है। लिहाजा परीक्षार्थियों को यह ध्यान में रखना आवश्यक है कि गलत उत्तर के लिए अंक काट लिए जाएंगे। इसलिए कापी भरने के लिए गलत उत्तर न लिखें। इससे आपके अंक कट सकते हैं।
साक्षात्कार के लिए देर से ना पहुंचे
समय का ध्यान रखते हुए गंतव्य पर समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। आपकी देरी नियोक्ता के मन में आपकी नकारात्मक छवि बना सकती है। इससे आपके प्राप्तांक पर प्रभाव पड़ सकता है।
प्रमुख संस्थानों के नाम

- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट, पुणे।
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग ऐंड फाइनेंस, मुंबई।
- अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी, अलीगढ़।
- इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, दिल्ली।
|
परीक्षा- एक नजर |
||
|
प्रारंभिक परीक्षा, कुल समयः एक घंटा |
||
|
सेक्शन |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
|
इंग्लिश लैंग्वेज |
30 |
30 |
|
क्वाटिटेटिवएप्टिट्यूड |
35 |
35 |
|
रीजनिंग एबिलिटी |
35 |
35 |
|
कुल |
100 |
100 |
|
मुख्य परीक्षा |
|||
|
सेक्शन |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
समय |
|
रीजनिंग ऐंड कम्प्यूटर पॉटिट्यूड |
45 |
60 |
60 मिनट |
|
डेटा एनालिसिस ऐंड इंटरप्रिटेशन |
35 |
60 |
45 मिनट |
|
जनरल इकोनॉमी बैंकिग अवेयरनेस |
40 |
40 |
35 मिनट |
|
इंग्लिश लैंग्वेज |
35 |
40 |
40मिनट |
|
कुल |
155 |
200 |
3 घंटे |
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एसबीआई की वेबसाइट www.abi.co.in/parsers www.statebackofindia.com/careers विजिट करे

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
