
सही बॉडी लैंग्वेज हेतु कुछ आवश्यक टिप्स Publish Date : 06/06/2026
सही बॉडी लैंग्वेज हेतु कुछ आवश्यक टिप्स
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
"ऑफिस में ऐसे कई मौके आते हैं, जब आपको प्रेजेन्टेशन के लिए तैयारी करनी होती है। इसकी सभी तैयारियां तो आप अच्छे से कर लेते है, मगर प्रेजेंटेशन में बॉडी लैंग्वेज की भूमिका को नजर अंदाज कर देते हैं। आइये जानते है बॉडी लैंग्वेज पर कुछ टिप्स":-
- प्रेजेंटेशन के दौरान आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए शरीर को सीधा और सहज रखें। इस तरीके से आप बेहतर ढंग से सांस ले पाते है और तनाव भी कम रहता है।
- ऑडियंस के साथ सही तालमेल के लिए बीच-बीच में मुस्कुराना भी जरूरी है। संवाद के दौरान मुस्कुराना अच्छा असर डालता है।
- हमेशा अपनी ऑडियंस की आंखो में देखकर बात करें। लोग ऐसे व्यक्ति की सुनना हमेशा पसंद करते हैं, जो उनसे आंख से आंख मिलाकर सीधा संवाद करता है।
- अपना प्रभाव जमाने के लिए अपने दमदार हावभाव से दर्शकों से संवाद करना चाहिए। अतः यह आवश्यक है कि आप आत्मविश्वास से भरपूर दिखें। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें, जिससे आप पर लोगों का विश्वास बढ़े।
- बातचीत में जीवंतता लाने के लिए मौजूद स्थान पर ही कुछ चहल कदमी करते रहें। अगर आप प्रेजेंटेशन में किन्ही तीन बिंदुओं को बता रहे है, तो तीनों को बताते हुए अलग-अलग स्थान पर खड़े होकर बताएं।
- प्रेजेंटेशन के दौरान ऑडियंस का ध्यान आपकी और बना रहे, इसके लिए अपने हावभाव में बदलाव करते रहें।
- प्रेजेंटेशन में किसी में किसी खास बिंदु की ओर ध्यान दिलाने के लिए सीधा उस बिंदु की और संकेत करें और स्क्रीन में उसी ओर ही देखें इस तरह से ऑडियंस आपकी आखों और उगली के एंगल को फॉलो करेंगी।

- प्रजेंटेशन में ऑडियंस की भागीदारी भी सुनिश्चित करें। उनसें सवाल पूछ कर तो कभी उन तक चहल कदमी करते हुए पहुंचे, ताकि वे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में रुचि दिखाए।
- कठिन सवाल का जवाब देते समय मन की स्थिर करें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें। इस तरह से आपको सोचने का समय मिलेगा। जवाब देते समय प्रश्नकर्ता की आखों में आत्मविश्वास से सीधा देखे।
- अगर आप बाहते है कि ऑडियंस आपकी प्रेजेंटेशन को लाइक करें, ली प्रजेंटेशन के दौरान अपने हावभाव सकारात्मक रखें। प्रेजेंटेशन के दौरान आपका खुला रुख और चेहरे पर हल्की मुस्कान इसके लिए जरूरी है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
