
इंजीनियरिंग में है शानदार करियर के अवसर Publish Date : 04/04/2026
इंजीनियरिंग में है शानदार करियर के अवसर
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
“वर्तमान समय में प्रत्येक छात्र यह चाहता है कि वह एक ऐसे करियर का चुनाव करे, जहां उसे मान-सम्मान के साथ ऐसी नौकरी भी मिले, जहां अच्छी सेलरी हो”। ऐसे में इंजीनियरिंग का नाम पहली कतार में आता है। आईटी सेक्टर हो या मैन्युफैक्चरिंग डिजाइन, इंजीनियर्स की मांग हर क्षेत्र में बनी रहती है। आज की अपनी इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं इंजीनियरिंग में कौन-कौन से हैं करियर विकल्प-
प्रतियोगिता के इस बड़े दौर में करियर का चुनाव करना वास्तव में बेहद मुश्किल काम है। इंजीनियरिंग में भी करियर की तलाश जितनी आसान राह ऊपर से दिखीई देती है, वास्तव में यह उतनी है नहीं। बावजूद इसके इंजीनियरिंग में इन दिनों कुछ बेहतरीन विकल्प नजर आ रहे हैं। एक अध्ययन के अनुसार, इंजीनियर की मांग देश में ही नहीं दुनिया में हर जगह है। 12वीं के बाद इंजीनियरिंग की चुनने के लिए यह जरूरी है कि विज्ञान और गणित पर आपकी अच्छी पकड़ हो। इंजीनियरिंग की किसी भी जांच में इन दोनों विषयों की जानकारी बेहद जरूरी है। आखिर आप इंजीनियरिंग को ही करियर के रूप में क्यों चुनें, इसके कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं-
अवसरों की कमी न होना

हमारे करियर विशेषज्ञ प्रोफेसर राकेश सिंह सेंगर के अनुसार अधिकतर भारतीय इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स में बेसिक स्किल्स की कमी प्रायः देखी जाती है। बस इसी कारण से वह पिछड़ जाते हैं। नि:स्संदेह अवसर अनेक हैं, मगर उनके के लिए हमें तैयारी भी करनी होगी। इंजीनियरिंग हमें शानदार करियर के चयन की आजादी देती है। आप एक इंजीनियर के तौर पर प्रायः सभी सेक्टरों में जॉब पा सकते है, बशर्ते आपने उनसे संबंधित ब्रांच में पढ़ाई पूरी की हो।
रोजगार के बेहतरीन अवसर
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी क्षेत्रों में भी अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं। इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा इसका एक बड़ा उदाहरण है। यह परीक्षा यूपीएससी द्वारा आयोजित कराई जाती है। इसके अलावा आर्म्डं फोर्सेज में भी आप अपना करियर बना सकते हैं। एक इंजीनियर के लिए अपने विकास और हरदम नया सीखने के अनगिनत मौके मिलते हैं। इनके पास तकनीकी कार्यों के अलावा मानव व्यवहार एवं श्रम शक्ति प्रबंधन सोखने का भी भरपूर मौका रहता है। कंपनियां भी इंजीनियरों की ट्रेनिंग में अच्छी-खासी रकम निवेश करती है।
विदेश में भी मिलते हैं मौके
इंजीनियर्स की ट्रेनिंग कुछ ऐसी होती है कि ये दुनिया के किसी भी कोने में अपने कार्य को बखूबी कर सकते हैं। अच्छे इंजीनियर्स को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाती है। अमेरिका में भी वर्ष 2016 के दौरान ईजीनियरिंग के तीन क्षेत्रों में अधिक रोजगार मिला है। इसमें एन्वायर्नमेंटल, बायोमेडिकत और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग शामिल रहे हैं।
हमेशा बनी रहती है मांग
यह इंडस्ट्री बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। इसका फायदा भी प्रोफेशनल्स को मिल रहा है। इसका जिस रफ्तार से यह क्षेत्र आगे बढ़ रहा है, उसी अनुपात में दुनियाभर में इंजीनियरिंग की नौकरियां भी बढ़ रही हैं। इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि कहीं भी नौकरी पाना बेहद आसान है। जिस तरह अवसर बढ़ रहे हैं, उसी तरह इस क्षेत्र में प्रतिस्पधां भी अधिक हो गई है। परन्तु आपको ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। अगर लक्ष्य पर तेज नजर रखी जाए और जरूरत तथा समय के हिसाब से आवश्यक कौशल का विकास करते जाएं तो एक इंजीनियर के लिए अन्य प्रोफेशनल्स की तुलना में ज्यादा अवसर नजर आते हैं।
कार्यस्थल का वातावरण

इस क्षेत्र में हर दिन नई चुनौती मिलती है। आप और आपके सहयोगी हर दिन नई-नई चुनौती से जूझते हुए, जब किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचते हैं तो उस समय आपको जो खुशी मिलती है, वह आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कारती है। सभी आधुनिक प्रशिक्षणी, अनुभवी, सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी की सहायता से अपने आप को तैयार रखना और प्रोफेशनल स्किल बनाए रखना इंजीनियरों के लिए बेहद जरूरी होता है। लक्ष्य की तरफ हमेशा प्रयासरत और अपने काम के प्रति समर्पित रहने की वजह से इनकी गुणवत्ता में लगातार सुधार होता रहता है।
कुछ अच्छा करने का निश्चय
एक इंजीनियर के रूप में आप किसी भी क्षेत्र में कार्य करें, इसमें मानव कल्याण। इसीलिए यह क्षेत्र का पक्ष हमेशा जुड़ा रहता है। क्षेत्र आपको भीतर से खुशी का भी प्रयत्न करता है। इंजीनियरिंग का क्षेत्र चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर हो, संचार व्यवस्था या आधुनिक मेडिकल उपकरण, आप कुछ अच्छा करने की पहल को लेकर संतोष भी करते हैं। इन सब कारणों से भले ही आज करियर के हजारों विकल्प खुल गए हों, लेकिन “इंजीनियरिंग’ स्टूडेंट्स में लोकप्रिय विषय बना हुआ है।
सैलरी
इंजीनियरिंग कोर्सेज के दौरान आप जितनी संजीदगी के साथ सोखेंगे, उतने ही अच्छे इंजीनियर बन मार्केट के लिए तैयार होंगे। अगर आपकी तैयारी अच्छी होगी तो आपको सैलरी के बारे में ज्यादा से सोचना नहीं पड़ेगा। हाल के सर्वेक्षणों के मुताबिक फ्रेश इंजीनियरिंग ग्रेजुएट संबंधित क्षेत्र में सबसे अधिक तनख्वाह पाने वाले प्रोफेशनल होते है। अनुभव के साथ इनकी सैलरी और बढ़ जाती है।
कहां लें ऐंडमिशन
देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी एन आईटी आते है। इसके अलावा स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ-साथ कई प्राइवेट संस्थान भी है, जहां आप इंजीनियरिंग की मनचाही ब्रांच में ऐडमिशन ले सकते हैं।
इंजीनियर क्यों बनें?
- बतौर इंजीनियर अन्य क्षेत्रों के मुकाबले में नौकरी में काम का अच्छा माहौल मिलता है। सैलरी में भी इजाफा होता रहता है।
- निर्माण क्षेत्र, आईटी, खनन, पर्यावरणीय अध्ययन, ऊर्जा जैसे अनेक क्षेत्रों में कार्य करने की क्षमता होती है।
- इंजीनियर्स की नौकरी पर परियोजनाओं के कारण आर्थिक मंदी का असर कम देखने को मिलता है।
- इंजीनियनों को मिलते हैं नौकरी के काफी अवसर।
इंजीनियर बनना है तो रखें ध्यान-
- इंजीनियर को घटों कंप्यूटर स्क्रीन के सामने समय बिताना होता है। इसके अलावा दबाव और समय-सीमा से बंधे रहने के कारण तनाव बढ़ता है।
- तकनीकी क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास के साथ आगे बढ़ने के लिए निरंतर शिक्षा प्राप्त करने की जरूरत पड़ती है।
- परियोजना संबंधी कार्यों की वजह से जल्दी-जल्दी स्थानांतरित होना पड़ता है।
- इस तरह की नौकरी की जरूरतों के बीच अच्छी कार्यशैली या लाइक स्टाइल बनाएं रखना मुश्किल होता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
