
गल्फ कंट्री के लिए जॉब सर्च का तरीका Publish Date : 09/02/2026
गल्फ कंट्री के लिए जॉब सर्च का तरीका
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
विदेश में जॉब की बात हो, तो लोगों की पहली पसंद अमेरिका होती है, लेकिन बहुत बड़ी संख्या में भारतीय अरब देशों में भी नौकरियां करते हैं। इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट 2017 के मुताबिक, पूरे अरब में इस समय करीब 89 लाख भारतीय रह रहे हैं। अगर आप भी अरब देशों में जॉब की तलाश करना चाहते हैं, तो बिचौलियों की बजाय इन साइट्स पर विजिट कीजिए। ये साइट्स जॉब डिटेल के साथ इंटरव्यू प्लेटफॉर्म भी मुहैया कराती हैं-
बायत डॉट कॉम
यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, ओभान जैसे देशों में जॉब की तलाश के लिए इस साइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर आप ऐंडमिनिस्ट्रेटिव, कस्टमर सर्विस ऐंड कॉल सेंटर, डिजाइन, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, फाइनेंस, हॉस्पिटैलिटी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि से जुड़ी नौकरियों को सर्च कर सकते हैं। यहां अपना फ्री एकाउंट बना सकते हैं या फिर फेसबुक और गूगल एकाउंट के जरिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। www.bayt.com
मॉन्स्टर गल्फ

अरब देशों में नौकरी की तलाश के लिए इस साइट की मदद ले सकते हैं। यहां पर ऑयल ऐंड गैस, कंस्ट्रक्शन, सेल्स,आइटी, सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, इंजीनियरिंग, हेल्थ आदि फील्ड में जॉब सर्च कर सकते हैं। यहां पर जॉब सर्च के लिए आपको रजिस्टर करना होगा। यहां जॉब टाइटल और लोकेशन के हिसाब से भी जॉब सर्च की सुविधा दी गई है। www.monstergulf.com
गल्फ टैलेंट
अरब देशों का यह प्रमुख जॉब पोर्टल है। यहां पर आठ हजार से अधिक एंप्लायर्स रजिस्टर्ड हैं। यहां पर आप छोटी-बड़ी सभीतरह की नौकरियों को सर्च कर सकते हैं। सिविल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एकाउंटिंग, हेल्थकेयर, रिटेल सेल्स, फाइनेंस ऐंड कंसल्टिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, नर्सिंग आदि फील्ड से संबंधित जॉब को सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, किस जॉब के लिए कितनी सैलरी मिल सकती है, उसे भी अलग-अलग अरब देशों के हिसाब से यहां पर देख सकते हैं। यहां पर इंडस्ट्री, सिटी, कैटेगरी आदि के आधार पर जॉब सर्च की सुविधा दी गई है। www.gulftalent.com

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
