ऑफिस में कैसा हो आप का पहला दिन      Publish Date : 31/01/2026

              ऑफिस में कैसा हो आप का पहला दिन

                                                                                                                                                       प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

लगातार प्रयासों के बाद पहली नौकरी पाने के बाद वह दिन भी आता है जब आपको पहली बार अपने ऑफिस जाना होता है। नयी नौकरी में ऑफिस का यह पहला दिन बेहद यादगार और तनावभरा होता है। हममें से अधिकतर लोग इस दिन को जीवन में कभी नहीं भूलते। इस दिन को तनाव रहित, डर, चिंता से दूर कैसे प्लान करके चले कि यह पूरा दिन अच्छा गुजरे।

समय से पहले पहुंचें

पहले दिन ऑफिस में निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचें। सुबह के समय भीड़ और ट्रैफिक के कारण लेट न हो इसके लिए घर से जल्दी निकलें।

सवालों का जवाब दें, खुद भी सवाल पूछे

ऑफिस में पहले दिन दूसरों के साथ सामान्य बातचीत में अकसर हमें ऑफिस के दूसरे लोगों के सवालों का सामना करना पड़ता है। जहां सिर्फ ज्यादा सुनना होता है लेकिन जरूरी हो तो दूसरों से सवाल पूछें। अपने भीतर उठने वाली जिज्ञासा को शांत करने के लिए दूसरों के साथ अपना परिचय बनाएं। दूसरों से परिचय करने के दौरान शर्माएं नहीं। ऑफिस में खुश रहे और पूरे दिन के हर क्षण को एंजाएं करें। दूसरों से मिलने के दौरान मुस्कुराकर उनका स्वागत करें, उनसे हाथ मिलाएं। उनसे अपना परिचय करें और कराएं और अपने सहयोगियों को यह संकेत दें कि आपको यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

शालीनता से ड्रेसअप हों

                                                           

आपके कपड़े न तो ज्यादा भड़कीले हों न ही ज्यादा चुस्त और न छोटे। देखने में सभ्य और शालीन लगें।

बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें

कार्यस्थल पर आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी पर्सनैलिटी का परिचय देती है। आपकी बॉडी लैंग्वेज ऐसी नहीं होनी चाहिए जिसे देखकर दूसरे आपके विषय में अपनी गलत राय बनाएं या पीछे आपका मजाक बनाएं। बैठने, उठने और चलने में सलीका अपनाएं। ज्यादा तेज आवाज में बात न करें।

ऑफिस नियमों का ध्यान रखें

किसी के निंजी केबिन में बिना अनुमति न जाएं। अपने बॉस से मिलने वाले आदेशों को ध्यान से सुनें और उनका पालन करें। बिना सोचे समझे ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे आपको दूसरों की आलोचनाओं का सामना करना पड़े। ऑफिस में पहले दिन आपको आपकी जिम्मेदारियां लिखित या मौखिक रूप में समझायी जाती है, उन्हें ध्यान से सुनें। उनके प्रति लापरवाही न बरतें।

अपडेट रहें

                                                                 

जिस कंपनी में आप जॉब के लिए जा रहे हैं। इंटरनेट या दूसरे अन्य माध्यमों से कंपनी के विषय में अपडेट रहें और उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

अपना सेलफोन' साइलेंट पर रखें

ऑफिस में पहले दिन आपको अपना फोन साइलेंट पर रखना चाहिए। पूरे समग फोन में नोटिफिकेशन न देखें। जरूरी कॉल ही अटेंड करें।

ऑफिस में आपका पहला दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। पूरा दिन ऑफिस में गुजारने के बाद आप अपनी एक दिन की पफोर्मेंस पर ध्यान दें और अपने विषय में अनुमान लगाएं कि क्या आपने अपने पूरे प्रवास, अपने पहले दिन के काम में लगाएं हैं। निर्धारित लक्ष्य से अगर ज्यादा काम किया है। इससे आप परेशान हो सकते हैं; क्योंकि अगला दिन भी आपका है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।