वेडिंग प्लानिंग पेशेवर: शादियों में जमा दें रंग      Publish Date : 24/01/2026

            वेडिंग प्लानिंग पेशेवर: शादियों में जमा दें रंग

                                                                                                                                                     प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

हर कोई अपने शादी के पलों को यादगार बनाना चाहता है और इस कोशिश में साथ देती हैं वेडिंग प्लानिंग कंपनियां। केवल शादी ही नहीं, बिजनेस कान्फ्रेंस हो, कारपोरेट प्रोग्राम हो या फिर कोई घरेलू समारोह, ऐसे हर तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने में वेडिंग प्लानिंग के पेशेवर बहुत कुशल होते हैं। पारंपरिक करियर से अलग इस क्षेत्र में कैसे आप भी अपने लिए राह तलाश सकते हैं, भारत उत्सवों का देश है। यहां पूरे साल कोई न कोई त्योहार, समारोह या शादियां आयोजित होती रहती हैं।

कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भी 15 दिसंबर तक पूरे देश में करीब 46 लाख शादियां होने वाली हैं। आजकल खासकर शहरों में इन शादी समारोहों के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी वेडिंग कंपनियां ही संभालने लगी हैं।

शादी के वेन्यू के मैनेजमेंट से लेकरडेकोरेशन, लाइटिंग, म्यूजिक, मनोरंजन, मेहमानों को रिसीव करने और उनके खाने-पीने जैसी सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी इन्हीं कंपनी के पेशेवरों पर होती है। इस तरह की वेडिंग कंपनियों का मुख्य उद्देश्य ग्राहक की अपेक्षाओं को पूरा करना और उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बनाना होता है।

                                                        

फिलहाल शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में शादी की पूरी तैयारियां किसी अकेले के बस की नहीं होती। इसलिए खान-पान, मनोरंजन, सजावट, फोटोग्राफी, मेकअप आदि हर काम के लिए ऐसे पेशेवरों की मांग फिर बढ़ने वाली है।

बढ़ रहा बिजनेस का दायराः कैट की रिपोर्ट की मानें तो इस साल नवंबर और दिसंबर में होने वाली शादियों से 6.50 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। यह कारोबार साल दर साल बढ़ रहा है। पिछले साल इन शादियों से करीब 5.90 लाख करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था, क्योंकि जब भी कोई शादी होती है तो वस्त्रों, स्वड़ियों, आभूषणों, मिठाई, इलेक्ट्रानिक्स, किराना एवं सब्जियों, गिफ्ट आइटम, इवेंट मैनेजमेंट, कैटरिंग, आतिथ्य, वीडियोग्राफी तथा साउंड एवं लाइटिंग पर काफी रुपये खर्च होते हैं। इससे कारोबार बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं, क्योंकि देश में शादियों या दूसरे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए वेडिंग कंपनियों इवेंट कंपनियों की सेवाएं लेने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। इससे वहां युवाओं के लिए करियर की संभावनाएं भी बहुत हैं।

विभिन्न रूपों में अवसरः वेडिंग कंपनियों में कई रूपों में आप अपने लिए जाब तलाश सकते हैं, जैसे किः

इवेंट कोआर्डिनेटरः इस प्रोफाइल के अंतर्गत को-आर्डिनेटर इवेंट की थीम और गतिविधियों को योजना बनाने, बजट तय करने, ग्राहक के साथ वेडिंग कंपनी की डील करवाने जैसे कार्य करते हैं।

इवेंट एग्जीक्यूटिवः ये प्रोफेशनल इवेंट के हर दिन के छोटे-बड़े काम देखते हैं और टीम का मार्गदर्शन भी करते हैं।

प्रोडक्ट असिस्टेंट: प्रोडक्ट असिस्टेंट टेक्निकल सेटअप, लाइट्स, साउंड, स्टेज आदि का काम देखते हैं।

आर्टिस्ट मैनेजरः ये प्रोफेशनल इवेंट की सजावट, खानपान, मनोरंजन, गेस्ट की देखभाल और मंच की व्यवस्था देखते हैं।

वैन्यू मैनेजरः वेन्यू मैनेजर सही स्थान का चयन करके वेन्यू से जुड़ी सभी चीजों की देखरेख करते हैं।

लाजिस्टिक हेडः इस प्रोफाइल में परिवहन, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक लाजिस्टिक्स का प्रबंधन करना शामिल है।

कोर्स एवं स्किलः 12वीं के बाद इवेंट मैनेजमेंट में बीबीए या स्नातक डिग्री कर सकते हैं। इसके बाद आप चाहें तो एमबीए में स्पेशलाइजेशन भी कर सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट से जुड़े किसी भी क्षेत्र, जैसे ब्यूटी एंड मेकअप, फूड डेकोरेशन, फोटोग्राफी आदि में डिप्लोमा या सर्टिफिकेशन का कोर्स भी कर सकते हैं। यही नहीं, स्वधारण ग्रेजुएशन के बाद भी आप इस फील्ड में आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको यहां का कामकाज सीखना जरूरी है। इसके लिए आप किसी बड़ी वेडिंग कंपनी या इवेंट कंपनी में ट्रेनों के रूप में जुड़ सकते हैं और साथ में कमाई भी कर सकते हैं। अनुभव हो जाने पर अच्छी सैलरी मिलती है।

उद्यमिता के लिए शानदार मौके

अगर आप रचनात्मक कलाओं के धनी है लेकिन आपके पास डिग्री नहीं है, फिर भी आप इस क्षेत्र में अपनी उद्यमिता को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कंपनी बनाकर वेडिंग प्लानिंग या इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। शुरुआती चरण में अनुभव प्राप्त करने के लिए आपकी इवेंट्स में जाकर ट्रेनिंग लेनी होगी और फिर धीरे-धीरे आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। आजकल अधिकांश युवा इस क्षेत्र में अपना हाथ आजमा रहे हैं, क्योंकि उन्हें आफिस में बैठकर नौ से पांच की नौकरी में बंधना पसंद नहीं है। ये खुले आसमान में पंख पसारकर उड़ना चाहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के लिए इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री एक बेहतरीन विकल्प है।

डेस्टिनेशन वेडिंग से बढ़ रहे और ज्यादा अवसर

                                                   

वेडिंग प्लानिंग था इवेंट मैनेजमेंट की इंडस्ट्री छोटी नहीं, बहुत विशाल है। इसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न प्रोफाइल के काम आते हैं, पाथिप त्यागराजन सीईओ, बेड़िग सूत्रा जैसे लाइट्स, डेकोर, कैटरिंग, म्यूजिक, आडियो-विजुअल आदि। इस इंडस्ट्री में काम करने के लिए डिग्री से अधिक अनुभव और कौशल की आवश्यकता है। इन दिनों भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्राहक स्थानीय लोगों को काट्रैक्ट देना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में स्थानीय लोग, जिन्हें वहां की संस्कृति और भाषा की जानकारी है, उनके लिए यहां काम करने के अवसर ज्यादा है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।