
मानसिक समस्याओं का उपचार: बनें साइकेट्रिस्ट Publish Date : 27/12/2025
मानसिक समस्याओं का उपचार: बनें साइकेट्रिस्ट
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
एक साइकेट्रिस्ट बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं में विज्ञान विषय चुनना होता है, जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विषय होते हैं। इसके बाद एमबीबीएस में दाखिला पाने के लिए नैट-यूजी परीक्षा पास करनी जरूरी होती है, जिसमें चार साल छह महीने की पढ़ाई और एक साल की इंटर्नशिप शामिल रहती है। इसके बाद आपको पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए नीट-पीजी या इनआइ सीईटी जैसी परीक्षा देनी होती है। इन परीक्षाओं को पास करने पर आप मनोचिकित्सा यानी साइकेट्री में एमडी या डीएनबी जैसे तीन साल के कोर्स कर सकते हैं।
यह कोर्स मानसिक बीमारियों के इलाज, दवाओं और मरीजों की समझ से जुड़ा प्रशिक्षण देता है।

कोर्स पूरा होने के बाद राष्ट्रीय मेडिकल आयोग या राज्य मेडिकल परिषद में आपको अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण मिलते ही आप एक साइकेट्रिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
