स्टार्टअप में नौकरी पाने का विचार कर रहे हैं?      Publish Date : 21/12/2025

                   स्टार्टअप में नौकरी पाने का विचार कर रहे हैं?

                                                                                                                                                                          प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

“नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले यह जरूर जान लें कि कंपनी का स्टार्टअप मॉडल कैसे काम करता है”

प्रत्येक वर्ष लाखों स्नातक रोजगार के लिए व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवा बड़ी कंपनियों में जॉब सिक्योरिटी, वर्क कल्चर और नए अवसरों को देखकर आकर्षित होते हैं। यदि आप भी किसी स्टार्टअप में आवेदन के बारे में सोच रहे हैं, तो निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें।

अनुभवहीनता को बनाएं अपनी ताकत

अनुभवी लोगों की तुलना में फ्रेशर्स को किसी भी कार्यस्थल में अधिक महत्व दिया जाता है। इससे यह प्रदर्शित होता है कि आप कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपके काम के अनुभव की कमी को आपके सीखने की इच्छा के साथ जोड़ा जा सकता है।

कंपनी के लक्ष्य को जानें

                                                      

नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले खुद से पूछें कि उस स्टार्टअप में मौजूद सभी अवसरों से आप क्यों जुड़ना चाहते हैं। कंपनी के बारे में जानें कि ऐसा क्या है और वे क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो आपके अनुरूप है? क्यों मानते हैं कि उस कंपनी में आपके सफल होने का एक अच्छा मौका है। हालांकि किसी कंपनी के मिशन से अपने व्यक्तिगत संबंध जोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन आपको आवेदन करने से पहले यह जानने की जरूरत है कि कंपनी का स्टार्टअप क्या कर रहा है?

खुद पर आत्मविश्वास दिखाएं

भर्ती प्रक्रिया के दौरान आपने जिस नौकरी के लिए आवेदन किया है, उससे संबंधित कुछ उदाहरण देकर अपनी पेशेवर या व्यक्तिगत उपलब्धियों को बताने का प्रयास करें। सह प्रदर्शित करने का प्रयास करें कि आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा ने आपको इंटर्नशिप के दौरान या किसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में सफल होने में कैसे मदद की।

नियुक्ति पत्र लेने से पहले

                                                                   

नौकरी का नियुक्ति पत्र प्राप्त करने से पहले एच. आर. के साथ खुलकर बातचीत करें। खासकर शुरुआती चरण में स्टार्टअप के अधिकांश निवेशक और लीडर इसके लिए बहुत खुले होंगे, क्योंकि वे यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कंपनी सही लोगों को काम पर रख रही है। इसकी शुरुआत उनके बिजनेस मॉडल के बारे में जानने से करें। उनकी फंडिंग संरचना क्या है? किसने निवेश किया है? वे पैसा कमाने और लाभ प्राप्त करने की योजना कैसे बनाते हैं? स्टार्टअप की सफलता की संभावनाओं को जानने के लिए उन लोगों से बात करें, जो पहले से काम कर रहे हैं। आप टीम के अन्य लोगों से बात करके पता लगाएं कि वे कंपनी में शामिल क्यों हुए और आपको ऐसा क्यों करना चाहिए।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।