रोबोटिक्स : नई संभावनाओं का क्षेत्र      Publish Date : 07/12/2025

                      रोबोटिक्स : नई संभावनाओं का क्षेत्र

                                                                                                                                                                                           प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

ऐंडवांस टेक्नोलॉजी के दौर में अपनी क्रिएटिविटी व स्किल्स को निखारने के लिए छात्र रोबोटिक्स जैसे हाई-प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए अधिक प्रोत्साहित हो रहे हैं। रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग की वह शाखा है, जिसमें रोबोट की डिजाइनिंग, नए एप्लीकेशन की मेंटेनेंस, डेवलपमेंट और रिसर्च जैसे कार्य शामिल किए जाते हैं। हालांकि इस क्षेत्र में प्रशिक्षित कर्मियों की खासी कमी है, इसलिए कई उच्च शिक्षण संस्थान ने रोबोटिक्स क्षेत्र में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित करने के लिहाज से मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी इन रोबोटिक्स कोर्स की शुरुआत की है। एमटेक इन रोबोटिक्स कोर्स में विद्यार्थियों को प्रवेश गेट, प्रोग्रामिंग टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से दिया जाता है।

अन्य कोर्सेज में भी ले सकते हैं डिग्री

                                                               

यह ऐसा कोर्स है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की एप्लीकेशन के विकास, रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म, औद्योगिक रोबोटिक्स, इंडस्ट्रीज रोबोटिक्स आदि विषयों की जानकारी दी जाती है। रोबोटिक्स क्षेत्र में अपनी स्किल्स को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपको 12वीं साइंस स्ट्रीम से करनी होगी। आप इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, बीई और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में डिग्री ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ शॉर्ट-टर्म कोर्स जैसे-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स व ऐंडवांस रोबोटिक्स भी कर सकते हैं।

ये संस्थान हैं रोबोटिक्स में स्पेशलिस्ट

आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बंगलूरू, आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी चेन्नई और आईआईटी हैदराबाद जैसे उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

दो साल का इंटर-डिसिप्लिनरी कोर्स है यह

रोबोटिक्स में एमटेक दो वर्ष का इंटर-डिसिप्लिनरी अकादमिक कोर्स है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को विभिन्न अनुप्रयोगों और रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म और एप्लीकेशन विकसित करने के लिए वर्तमान चुनौतियों का समाधान करने की नई तकनीकों से अवगत कराता है।

टॉप रिक्रूटिंग कंपनियों पर एक नजर

                                                            

एमटेक रोबोटिक्स कोर्स के बाद अभ्यर्थियों के पासकई टॉप कंपनियों में अपनी स्किल्स को दिखाने के अवसर मौजूद होते हैं। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, इसरो आदि इंस्टीट्यूट्स में बतौर रोबोटिक्स टेक्सड इंजीनियर, प्रोफेसर, एयरोस्पेस इंजीनियर बन अपना भविष्य बना सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्राइवेट संस्थाओं में रोबोटिक प्रोग्रामर, रोबोट डिजाइन इंजीनियर आदि के तौर पर भी अपने कॅरियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।