
बैंकिंग सेक्टर में भी कमी नहीं नए अवसरों की Publish Date : 29/11/2025
सवाल आपके और जवाब हमारे करियर विशेषज्ञ के
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
-
मैं एम. काम कर रहा हूं। मैं बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहता हूं। इसके लिए मैं क्या करूं। स्नातक स्तर पर कितने अंक चाहिए ?
पब्लिक सेक्टर बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर की नियुक्ति अपनी जरूरत के अनुरूप समय-समय पर करते हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता बारहवीं है। कुछ मामलों को छोड़कर न्यूनतम अंकों को स्पेसिफाई नहीं किया जाता (एसबीआई के लिए अंकों की बाध्यता 65 प्रतिशत है, आरबीआई स्नातक स्तर पर 60 प्रतिशत और मास्टर स्तर पर 55 प्रतिशत)।
सामान्यतः आयु सीमा 30 वर्ष होती है (आरक्षित वर्ग के लिए अंकों और आयु सीमा में छूट मिलती है)। अकाउंटिंग और ऑडिट फॉर्म में एम.कॉम ऑडिट ट्रेनी के तौर पर नियुक्ति पा सकते हैं। इसके अलावा मैनेजमेंट, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और कृषि के स्पेशलिस्ट लोगों की नियुक्ति की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय बैंक सामान्यतः एमबीए, सीए, सीएफए को तरजीह देते हैं।
-
मैं मलेरिया हैल्थ इंस्पेक्टर बनना चाहता हूं। मैंने बीएससी (बायो) किया है। इससे जुड़े कौन से कोर्स कर सकता हूं।
बतौर हैल्थ इंस्पेक्टर आप सर्वे, रिपोर्ट, फील्ड वर्क कर सकते हैं और हैल्थ के पर्यावरण, स्थिति और नॉर्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखते हैं। सरकारी क्षेत्रों में अवसरों की कमी नहीं। आप स्टेट डाइरेक्ट्रेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ऐंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग से हैल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर का कोर्स कर सकते हैं।
- परीक्षा में दाखिला बारहवीं के नंबरों के आधार पर लिया जाता है। कुछ संस्थानों के नामः ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, डी-22-23 इंस्टीट्यूशनल एरिया, पाखा रोड, डी ब्लॉक, जनकपुरी, नई दिल्ली-58।
- रजिस्ट्रार डाइरेक्टर, आईआईएलएसजी, शिवाजी नगर, भोपाल 460006। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज, भोपाल म. प्र.। हालांकि नौकरी में बारहवीं या बीएससी डिग्रीधारकों को प्राथमिकता दी जाती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
