
डेटा ऐंडमिनिस्ट्रेटर की बड़ी कंपनियों में बढ़ रही है मांग Publish Date : 27/10/2025
डेटा ऐंडमिनिस्ट्रेटर की बड़ी कंपनियों में बढ़ रही है मांग
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
किसी भी शीर्ष कंपनी द्वारा डेटा को सुरक्षित व गोपनीय रखना कंपनी की सर्वप्रथम जिम्मेदारी होती है, जिसके लिए डेटाबेस ऐंडमिनिस्ट्रेटर आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट को डेटा सुरक्षित और संग्रहित रखने की जिम्मेदारी सौंपता है। दरअसल डेटाबेस ऐंडमिनिस्ट्रेटर कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम का प्रबंधन व निर्देशन करता है।
उसका कार्य कंपनी के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए यह सुनिश्चिते करना है कि डेटाबेस एप्लीकेशन और सूचना कंपनी के पेशेवरों के लिए उपयुक्त है या नहीं। एक प्रोफेशनल डेटा ऐंडमिनिस्ट्रेटर के पास निकट भविष्य के लिए संगठन का डेटा रिकवर करने की पूर्व योजना, डेटाबेस डिजाइन और मॉडलिंग में बेहतर प्रदर्शन एवं सिक्योरिटी फीचर एक्सेस को कंट्रोल करने की कला होनी चाहिए।
अनुभवी पेशेवरों की है अत्यधिक मांग

डेटा बेस ऐंडमिनिस्ट्रेटर की मांग कई बड़ी कंपनीज में तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए युवाओं का इस क्षेत्र की ओर रुझान बढ़ रहा है। कुशल डेटाबेस ऐंडमिनिस्ट्रेटर बनने के लिए बैचलर डिग्री इन कंप्यूटर साइंस या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बैचलर डिग्री इन डेटाबेस ऐंडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर डिग्री इन कंप्यूटर साइंस अथवा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।
डेटाबेस ऐंडमिनिस्ट्रेटर के क्षेत्र में अनुभवी पेशेवरों की अधिक मांग होती है। कुछ सर्टिफिकेट कोर्सेज, जैसे कि आईबीएम सर्टिफिकेट डेटाबेस ऐंडमिनिस्ट्रेटर, ओरेकल सर्टिफिकेट प्रोफेशनल, आईसीसीपी सर्टिफिकेट डेटा साइंटिस्ट और मोंगोडीबी एसोसिएट सर्टिफिकेट कोर्स करके इस क्षेत्र में बेहतर कॅरियर बनाया जा सकता है।
बड़े संगठनों में डेटाबेस प्रशासक को बेहतर प्रदर्शन के लिए SQL, PHP, NET, C++, VBA, Python, Bash, Powershell औरJava जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का ज्ञान भी होना चाहिए।
इन क्षेत्रों में कर सकते हैं प्रवेश
डेटाबेसऐंडमिनिस्ट्रेटर अपनी क्रिएटिविटी व स्किल्स के बल पर आईटी, सॉफ्टवेयर, मल्टीनेशनल कंपनियों केसाथ-साथ लॉ फर्म, शैक्षणिक संस्थाओं, स्वास्थ्य इकाइयों आदि क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं।
अनुभव और हुनर पर निर्भर वेतन
वेतन की बात करें तो एक डेटाबेस ऐंडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर युवा अपने कॅरियर की शुरुआती दौर में न्यूनतम 7,83,333 तक कमा सकते हैं। अपनी काबीलियत और अनुभव की बदौलत उनका अधिकतम वेतनमान 24,00,000 तक हो सकता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
