रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में बढ़ रही हैं नौकरियाँ      Publish Date : 18/09/2025

             रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में बढ़ रही हैं नौकरियाँ

                                                                                                                                                                         प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

“छात्र पोस्ट-ग्रेजुएशन करने के बाद इसरो और नासा जैसे अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों में भी संभावनाएं तलाश सकते हैं।“

आधुनिक युग में काम करने के तौर-तरीके पूरी तरह से ही बदल चुके हैं। आज इंसानों के मुकाबले मशीनें अधिक प्रभावी ढंग से काम कर रही हैं, जिस वजह से इंडस्ट्री में रोबोट का प्रचलन अत्यधिक बढ़ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण रोबोट अधिक प्रभावी होता जा रहा है। वहीं रोबोट की प्रोग्रामिंग से लेकर इंस्टॉल करने और दिशा- निर्देश देने के लिए रोबोटिक्स एक्सपर्ट्स की इस क्षेत्र में नौकरी की संभावनाएं भी अधिक मात्रा में बढ़ रही हैं।

क्या है रोबोटिक्स

                                                                   

रोबोटिक्स की पढ़ाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस का एक हिस्सा होती है। इस इंजीनियरिंग ब्रांच में रोबोट के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, पावर सप्लाई, इन्फॉर्मेशन प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर आदि पर काम होता है। इसका संबंध एक मैकेनिकल डिवाइस से है, जो कंप्यूटर प्रोग्राम या इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की मदद से कार्य करता है और आप उसे असाइन करते हैं। यह ऐसा सिस्टम है, जिसमें सेंसर्स, कंट्रोल सिस्टम, पावर सप्लाई और सॉफ्टवेयर सभी चीजें होती हैं।

12वीं के बाद

12वीं पास करने के बाद आप इस क्षेत्र में जाने के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्सेज में पढ़ाई कर सकते हैं। वहीं बैचलर डिग्री हासिल करने के बाद आप रोनोटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

इस क्षेत्र से से जुड़े कुछ स्पेशलाइजेशन कोर्स भी कर सकते हैं, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऐंडवांस्ड रोबोटिक्स सिस्टम आदि। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) रोबोटिक्स के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है। इसके लिए इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन कैटेगरी में छह कोर्स मौजूद हैं, जिनमें स्किल इंडिया मिशन के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

कॅरियर की संभावनाएं

रोबोटिक्स के क्षेत्र में स्किल्ड युवा शानदार कॅरियर बना सकते हैं। संबंधित कोर्स करने के बाद आप रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट, रोबोट मैन्युफैक्चरिंग ऐंड टेस्टिंग, क्वालिटी कंट्रोल के सेक्टर में भी रोबोटिक्स इंजीनियर, रोबॉटिक्स साइंटिस्ट, टेक्नीशियन आदि पदों पर कार्य कर सकते हैं। वहीं रोबोटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री करने के बाद आप इसरों और नासा जैसे अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में भी जा सकते हैं। इस फील्ड में नासा के अलावा प्राइवेट इंडस्ट्रीज, ऑटोमोबाइल्स और इंडस्ट्रियल टूल्स में नौकरी के अवसर मौजूद हैं।

इसके अतिरिक्त आप रोबोटिक्स प्रोग्रामर, रोबोटिक्स डिजाइन इंजीनियर, रोबोटिक्स सिस्टम इंजीनियर, रोबोट टेस्ट इंजीनियर, ऑटोमेटेड प्रोडक्ट डिजाइन इंजीनियर आदि के तौर पर भी कार्य कर सकते हैं।

कितना मिलता है वेतन

इस क्षेत्र के शुरुआत में आप प्रतिमाह 50 हजार से एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं। वहीं आपका सैलरी पैकेज आपके कॉलेज और कंपनी पर निर्भर करता है। कुछ सालों के अनुभव के बाद आपकी सालाना सैलरी लाखों में भी हो सकती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।