वर्तमान में यह शॉर्ट-टर्म कोर्स ट्रेंड में हैं      Publish Date : 25/07/2025

             वर्तमान में यह शॉर्ट-टर्म कोर्स ट्रेंड में हैं

                                                                                                                                                             पोफेसर आर. एस. सेंगर

ये कोर्स उन जरूरी कौशल को विकसित करते हैं, जो नौकरी के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

कौशल आधारित नौकरी प्राप्त करने के लिए युवाओं के बीच शॉर्ट-टर्म कोर्स की मांग अधिक बढ़ रही है। आज शॉर्ट-टर्स कोर्स से जुड़ पाना इतना सरल हो गया है कि कोई भी व्यक्ति डिजिटल प्लेटफॉर्म या ऑफलाइन शॉर्ट-टर्म कोर्स से जुड़कर अपने कौशल को विकसित कर सकता है। शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं के बीच इसलिए भी ट्रेंड में हैं, क्योंकि यह नौकरी प्राप्त करने की पारंपरिक शिक्षा से काफी अलग होते हैं। शॉर्ट टर्म कोर्स करके आप किसी विशेष क्षेत्र के लिए उन जरूरी कौशल को विकसित कर सकते हैं, जो नौकरी प्राप्त करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

                                     फाइनेंशियल मॉडलिंग कोर्स

                                                      

यदि आप फाइनेंस के क्षेत्र में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके पास फाइनेंशियल मॉडलिंग में कौशल होना बेहद जरूरी है, क्योंकि फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग और कॉरपोरेट फाइनेंस में फाइनेंशियल मॉडलिंग की अहम भूमिका होती है। इस कोर्स में युवाओं को सिखाया जाता है कि बेहतर निवेश व व्यावसायिक निर्णय कैसे लिया जाए, ताकि आपको फाइनेंस के क्षेत्र में एक कुशल पेशेवर के रूप में तैयार कर सके। बता दें फाइनेंशियल मॉडलिंग कोर्स आप किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म या ऑनलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं।

                                   लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी कोर्स

यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी या ग्लोबल इंडस्ट्री में कदम रखना चाहते हैं, तो आपको स्पैनिश, मंदारिन, फ्रेंच, या जर्मन किसी भी एक भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। यह लैग्वेंज प्रोफिशिएंसी कोर्स आपके लिए कई बड़ी कंपनियों में नौकरी की संभावनाओं को बढ़ा देता है, जिसकी मदद से आप अपने बोलने व लिखने की शैली को विकसित कर सकते हैं। किसी भी भाषा में शॉर्ट-टर्म कोर्स कर आप कई बड़ी कंपनियों में अनुवादक के रूप में कार्य कर सकते हैं।

                                     साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

                                                        

बड़ी कंपनियों व संस्थानों में डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा पेशेवरों की मांग निरंतर बढ़ रही है। यह क्षेत्र नौकरी के लिए युवाओं के बीच पसंदीदा क्षेत्र बनता जा रहा है। साइबर सिक्योरिटी शॉर्ट टर्म कोर्स में आपको नेटवर्क की सुरक्षा, क्रिप्टोग्राफी, एथिकल हैकिंग, रिस्क मैनेजमेंट जैसें विषयों के बारे में सिखाया जाता है। यह कोर्स आप किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप सिक्योरिटी टेस्टर, साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट भूमिकाओं के रूप में कार्य कर सकते हैं।

                                      वेब डेवलपमेंट बूटकैंप

                                                         

स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने वाले पेशेवरों के लिए यह कोर्स लाभदायक है। वेब डेवलपमेंट बूटकैंप कोर्स के दौरान आपको एचटीएमएल, सीएसएस, जावास्क्रिप्ट आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। कोर्स करने के पश्चात आप खुद की वेबसाइट डिजाइन कर सकते हैं या फ्रीलांसर वेब डेवलपर के रूप में कार्य कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप डिजिटल मार्केटर, जूनियर डेवलपर या एप्लीकेशन डेवलपर के रूप में कार्य कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।