
पेशेवरों के लिए गूगल के सर्टिफिकेट कोर्स Publish Date : 21/07/2025
पेशेवरों के लिए गूगल के सर्टिफिकेट कोर्स
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
गूगल के यह कोर्स उन पेशेवरों के लिए हैं, जो गूगल ऐंड के बेसिक और ऐंडवांस्ड पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
गूगल द्वारा समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए गूगल ऐंडवरटाइजिंग समेत कई फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए जाते रहते हैं। गूगल द्वारा पेश किए जाने वाले यह ऑनलाइन कोर्स कंटेंट क्रिएशन से लेकर बिजनेस करने वाले सभी पेशेवरों के लिए बेहद की महत्वपूर्ण होते हैं। दरअसल गूगल के स्किलशॉप पर पेशेवरों के लिए गूगल ऐंड सर्च सर्टिफिकेशन, गूगल ऐंड मेजरमेंट सर्टिफिकेशन, जैसे कोर्सों की शुरुआत की गई है।

गूगल के यह कोर्स उन पेशेवरों के लिए बेहद ही खास हैं, जो गूगल ऐंड की बेसिक और ऐंडवांस्ड पहलुओं की जानकारी प्र्राप्त करना चाहते हैं। इन कोर्स की मदद से आप एक सर्टिफाइड ऑनलाइन ऐंड विशेषज्ञ के रूप में अपन आपको पेश कर सकते हैं।
सर्टिफिकेशन कोर्स
गूगल ऐंड सर्टिफिकेशन के तहत पहला कोर्स सर्टिफिकेट गूगल ऐंड सर्च सर्टिफिकेशन का है, जिसमें पेशेवर गूगल सर्च कैंपेन बनाने और सर्टिफाइड यूजर्स को स्मार्ट बिडिंग और ऑडियंस सॉल्यूशंस कैंपेन बूस्ट जैसे कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल ऐंड डिस्पले सर्टिफिकेशन, गूगल ऐंड वीडियो सर्टिफिकेशन, शॉपिंग ऐंड सर्टिफिकेशन, गूगल ऐंड मेजरमेंट सर्टिफिकेशन, गूगल ऐंड एप सर्टिफिकेशन जैसे कोर्स भी इसमें शामिल हैं।
अलग-अलग 22 भाषाओं में हैं उपलब्ध
गूगल ऐंड सर्टिफिकेशन अंग्रेजी समेत 22 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है। आप चेक, चीनी, पारंपरिक चीनी, डच, अंग्रेजी (यूके), अंग्रेजी (यूएस), फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियन, इतालवी, जापानी, कोरियन, पोलिश, पुर्तगाली, पुर्तगाली (ब्राजील), रूसी, स्लोवाक, स्पेनिश, स्पेनिश (लैटिन अमेरिका), थाई, तुर्की और वियतनामी भाषाओं में से किसी भी एक भाषा का चयन कर गूगल ऐंड सर्टिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।
कोर्स के लिए चयन का तरीका
गूगल ऐंड सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आपको सर्टिफिकेशन असेसमेंट में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। असेसमेंट को पूरा करने के लिए आपको 75 मिनट का समय दिया जाएगा। यदि आप निर्धारित समय पर असेसमेंट में पास नहीं हो पाते हैं, तो दूसरे दिन असेसमेंट में दोबारा से फिर भाग ले सकते हैं।
एक साल के लिए मान्य
गूगल के ऐंड सर्टिफिकेशन कोर्स एक साल के लिए मान्य होते हैं। आगे इसका उपयोग करने के लिए आपको दोबारा सर्टिफिकेशन असेसमेंट पास करना होता है।
कहां करें आवेदन
गूगल ऐंड में सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के लिए आप इसके आधिकारिक लिंक http://tinyurl.com/sdum57s6 पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
