कॅरियर काउंसलर बनकर रास्ता दिखाएं और अर्निंग भी करें      Publish Date : 30/06/2025

कॅरियर काउंसलर बनकर रास्ता दिखाएं और अर्निंग भी करें

                                                                                                                                                                       प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

कॅरियर काउंसलर बनकर भी महिलाएं प्रोफेशनल लाइफ को ऊंचाइयों पर ले जा सकती हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि महिलाओं में कम्युनिकेशन स्किल और सुनने की क्षमता पुरुषों से बेहतर होती है। यही खूबियां बतौर कॅरियर काउंसलर बनने में मददगार साबित हो सकती हैं। हालांकि कॅरियर काउंसलर बनने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

                                                   

ये स्किल जरूरीः

काउंसलर में कैंडिडेट के व्यवहार और उसके इंट्रेस्ट को समझने का हुनर होना चाहिए। समस्या का समाधान बताने की खूबी के साथ उनकी बातों को समझना भी आना चाहिए।

ऐसे बनें काउंसलर

कॅरियर काउंसलिंग के लिए कोई स्पेसफिक डिग्री नहीं होती है, लेकिन ग्रेजुएशन के बाद सायकोलॉजी में मास्टर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। यह स्किल के तौर पर आपके कॅरियर से जुड़ जाती है। कई संस्थान कॅरियर काउंसलिंग में डिप्लोमा कोर्स चलाते हैं। ये कोर्स फील्ड की बारीकियों के साथ काम करने का तरीका सिखाते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।