पेशेवर कौशल निखारने के लिए समर इंटर्नशिप      Publish Date : 15/05/2025

         पेशेवर कौशल निखारने के लिए समर इंटर्नशिप

                                                                                                                                                प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

इंटर्नशिप का उ‌द्देश्य उम्मीदवारों को उनके कॅरियर में उन्नति और पेशेवर विशेषज्ञता का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना है

देश के व्यापार महानिदेशालय की ओर से इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिभाशाली विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले युवा पेशेवरों और शोधकर्ताओं के लिए आरंभ किया गया है। इंटर्नशिप का उद्देश्य उम्मीदवारों को विदेश व्यापार के निर्माण की समग्र प्रक्रिया और वृहद स्तर पर सरकार की नीति और सूक्ष्म स्तर पर डीजीएफटी द्वारा इसके कार्यान्वयन से परिचित कराना है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का उद्देश्य उम्मीदवारों को उनके कॅरियर में उन्नति और पेशेवर विशेषज्ञता में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना है।

आवेदन करने की योग्यता

इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले और नेशनल स्कूल्स ऑफ लॉ केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त वित्तीय/अर्थशास्त्र संस्थानों/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थानों/विदेशी सेसार्वजनिक नीति/अर्थशास्त्र/वित्त/प्रबंधन/कानून में स्नातक की डिग्री (कम से कम 60% अंकों के साथ) रखने वाले छात्र इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अर्थशास्त्र/वित्त/प्रबंधन/कानून में स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस समर इंटर्नशिप प्रोग्राम में आवेदन का लाभ उठाने के लिए सिर्फ भारतीय छात्र पात्र हैं।

इंटर्नशिप की अवधि

                                               

समर इंटर्नशिप प्रोग्राम वर्ष 2024-25 के दौरान (1 जून, 31 जुलाई) इंटर्नशिप की अवधि अधिकतम दो महीने निर्धारित की गई है।

चयन-प्रक्रिया

सभी आवेदनों की जांच एक चयन समिति द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त चयन के लिए प्रभाग व प्राधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से स्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।

लिंक के माध्यम से फॉर्म भरें

उम्मीदवार को अपने पर्यवेक्षक/विभागाध्यक्ष से एक अनुमति पत्र प्रस्तुत करना होगा, यदि वह इंटर्नशिप में शामिल होने में रुचि रखते हैं। इच्छुक छात्र इस लिंक https://tinyurl.com/y9pxx6su के माध्यमसे अपना आवेदन जमा करने के लिए गूगल फॉर्म भर सकते हैं। योग्य छात्र 22 May, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रमाण-पत्र प्राप्त करें

इंटर्नशिप पूरी होने के पश्चात उम्मीदवारों को अपने वरिष्ठ प्रभाग को एक रिपोर्ट/कार्य प्रस्तुत करना होगा। इंटर्नशिप के सफल समापन पर, प्रभारी प्रमुख द्वारा रिपोर्ट/थीसिस के मूल्यांकन के बाद उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।

वेतन के तौर पर

इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत उम्मीदवारों को प्रति माह 10,000 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।