इंटरव्यू में अपनी छाप कैसे छोड़े कंपनी पर      Publish Date : 05/05/2025

           इंटरव्यू में कंपनी पर अपनी छाप कैसे छोड़े

                                                                                                                             प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

इंटरव्यू में केवल आपकी योग्यता ही काम नहीं आती है अपितु आपको अपने आपको कंपनी के सामने कैसे पेश करते हैं यह भी महत्वपूर्ण होता है। अगर बोर्ड के सामने अपनी एक प्रभावी छवि बनाना चाहते हैं तो लेख में दी गई इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आप अपनी अच्छी छवि कंपनी पर छोड़ सकते हैं।

आजकल प्रबंधक ऐसे पेशवरों को अधिक महत्व देते हैं जिनके पास शैक्षिक योग्यता और तकनीक कौशल के स्तर भी कुछ मूलवान विशेषताएं होती हैं, जैसे कि मजबूत रणनीति के साथ उद्यमी मानसिकता से काम करना आदि। जिन पेशवरों के पास ऐसे हूनर होते हैं नौकरी के लिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जाती है। ऐसे में यदि आप भी किसी साक्षात्कार में शामिल होने जा रहे हैं तो उसमें कामयाब होने के लिए आपको कुछ ऐसे तरीके अपनाने होंगे, जिनसे कि प्रबंधन तंत्र प्रभावित हो सके। इसके लिए कुछ अचूक तरीके है जिन्हें अपनाकर आप किसी इंटरव्यू में अपने चयन की संभावनाओं को बढ़ा सकते है।

मजबूत छवि बनाने का कौशल

                                          

इंटरव्यू में अपनी प्रभावी छाप छोड़ने के लिए प्रबंधन के सामने अपने काम करने के कौशल को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करें। यह ऐसा कौशल है जिसकी प्रबंधक नए पेशवरों में तलाश करते हैं। यह गुण आपको कार्यस्थल पर अलग दिखने में मदद करता है। एक आकर्षक छवि बनाने के लिए नियोक्ता को बताएं कि आप अपना समय कैसे प्रबन्धित करते हैं और तय समय सीमा के भीतर काम को पूरा करने का दबाव बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

उद्यमी मानसिकता को अपनाएं

प्रबंधक उद्यमी मानसिकता के साथ काम करने वाले पेशवरों को भी बेहद पसंद करते हैं, इसलिए एक पेशेवर के अंदर आत्म प्रेरित होकर काम करने की क्षमता और समस्या का समाधान करने का हुनर होना चाहिए। अपने इस गुण को पेश करने के लिए ऐसी स्थितियों को हाइलाइट करें, जहां अपने काम में सुधार किया हो या समस्याओं को समझदारी से हल किया हो।

नेतृत्व करने की क्षमता का विकास

प्रबंधक ऐसे पेशवारों को भी पसंद करते हैं जिनके अंदर टीम का नेतृत्व करने की क्षमता होती है अपनी इस क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए ऐसी कहानी को बयान करें जहां आपने बगैर किसी औपचारिक अधिकार के अपनी टीम का सहयोग किया हो साथ ही उन उपलब्धियां का भी जिक्र करें जहां अपने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो

अपनी जिज्ञासा प्रदर्शित करें

अमुमन जिज्ञासु पेशेवरों को इंटरव्यू में प्राथमिकता दी जाती है इसलिए प्रबंधक को अपनी जिज्ञासा व जुनून को दिखाएं और स्वयं को अधिक जिज्ञासु दिखाने के लिए प्रबंधन से संगठन के भीतर सीखने के अवसरों के बारे में भी प्रश्न पूछे। इसका लाभ आपको मिलेगा।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।